दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! CJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगे 16 मेट्रो स्टेशन, कहां नहीं कर पाएंगे एंट्री?
Delhi Metro Stations Closed Full List: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार (23 जुलाई) को भी राजधानी की मेट्रो सेवाओं पर असर रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।
अगर आप आज मेट्रो से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें। नहीं तो बीच रास्ते परेशानी हो सकती है। DMRC के मुताबिक सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद हैं। ऐसे में आइए जानें कौन-कौन से स्टेशन बंद हैं, कहां इंटरचेंज मिलेगा और यात्रियों के लिए क्या एडवाइजरी जारी हुई है।

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद? (Delhi Closed Metro Stations List)
DMRC के मुताबिक सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी।
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
किन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकेंगे?
DMRC ने साफ किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यानी यात्री यहां ट्रेन बदल सकेंगे। लेकिन इन स्टेशनों से बाहर निकलने या अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।
दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' प्रदर्शन के चलते संसद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसी वजह से मेट्रो संचालन में भी बदलाव किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।
यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर देख लें। अगर आपका स्टेशन बंद है तो दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करें। मेट्रो प्रशासन ने यह भी कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद ही आगे कोई नया फैसला लिया जाएगा। यात्रियों को आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
