इस दिवाली सोने के सिक्‍कों पर छूट देगा डाकघर

gold
जालंधर। दिवाली के अवसर पर जालंधर और आस पास के डाकघरों में सोने के विभिन्न वजन के सिक्कों की खरीदारी पर पांच से सात फीसदी की छूट दी जायेगी। जालंधर प्रभाग के वरिष्ठ डाक अधीक्षक अवतार सिंह पहूजा ने कहा कि हमने सोने के सिक्कों की खरीदारी को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए अलग अलग वजन वाले सिक्कों पर अलग अलग छूट देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि पांच ग्राम तक के सिक्कों पर पांच फीसदी, पांच से बीस ग्राम तक के सिक्कों पर साढ़े पांच फीसदी, 20-50 ग्राम तक के सिक्कों पर छह फीसदी, 50-100 ग्राम के सिक्कों पर साढ़े छह फीसदी तथा 100 ग्राम या उससे उपर के वजन वाले सिक्कों की खरीद पर सात फीसदी छूट देने का निर्णय किया है। पहूजा ने बताया कि सिक्के 99.99 फीसदी शुद्ध सोने के बने हैं और पैकिंग भी शानदार है।

इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह छूट आगामी तीस नवंबर तक जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए प्रभाग के अंतर्गत आने वाले सभी कंप्यूटरीकृत डाकघरों में कार्य अवधि एक घंटा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि बचत बैंक के सभी प्रकार के कार्य अब दो की बजाए तीन बजे तक होंगे। शनिवार को यह अवधि दो बजे तक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+