Diwali Pashudhan Puja: दिवाली पर क्यों की जाती है गाय और बैलों की पूजा? जानें धार्मिक महत्व और सही विधि

Diwali Pashudhan Puja: दिवाली का त्योहार केवल मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा तक सीमित नहीं है। ग्रामीण इलाकों में इस पर्व के बाद गाय, बैल और दूसरे पालतू पशुओं की पूजा करने की भी खास परंपरा है। किसान इन पशुओं को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, क्योंकि खेती-किसानी से लेकर दूध और रोजमर्रा की जरूरतों तक में उनका बड़ा योगदान होता है।

मान्यता है कि पशुधन की खुशहाली से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन पशुओं को नहलाकर सजाया जाता है और रोली, चावल, फूल-माला, दीपक, गुड़ और हरी घास से उनकी पूजा की जाती है।

Diwali Pashudhan Puja

पशुधन की पूजा कैसे की जाती है?

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की पूजा की जाती है। सबसे पहले गाय, बैल और अन्य पशुओं को नहलाकर साफ किया जाता है। इसके बाद उनके माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाया जाता है। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई जाती हैं और दीपक जलाकर पूजा की जाती है। फिर गुड़ और हरी घास खिलाई जाती है। कई जगह पशुओं को रंग-बिरंगे कपड़ों और आभूषणों से भी सजाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Diwali Vastu Tips: दिवाली पर किस दिशा में रखें मां लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्तियां? वास्तु के अनुसार सही नियम

पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • पशुओं को साफ पानी से नहलाएं और उनका शरीर अच्छी तरह सुखाएं। ठंड में बहुत ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।
  • उन्हें साफ-सुथरी और हवादार जगह पर रखें।
  • तिलक लगाते समय रोली या सिंदूर आंख, नाक और मुंह में न जाने दें।
  • दीपक और धूपबत्ती पशुओं से दूर रखें, ताकि आग से चोट न लगे।
  • प्रसाद के रूप में साफ और ताजा गुड़ व हरी घास ही खिलाएं।

बासी खाना खिलाने से बचें

पूजा के दौरान पशुओं को खराब, बासी या गंदा भोजन न दें। उन्हें जबरदस्ती सजाने या बांधने से भी बचना चाहिए। ध्यान रखें कि सजावट के कारण उन्हें कोई परेशानी न हो। पशुधन की पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पशुओं के प्रति प्यार और सम्मान जताने का अवसर भी है। इसलिए त्योहार के दिन उनकी साफ-सफाई, सेहत और खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: UP के 52 PCS अधिकारियों को मिला शनदार दिवाली गिफ्ट! सरकार ने दी प्रमोशन की सौगात, कितना हुआ पे स्केल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+