UP के 52 PCS अधिकारियों को मिला शानदार दिवाली गिफ्ट! सरकार ने दी प्रमोशन की सौगात, कितना हुआ पे स्केल?
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के 52 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के लिए खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने 7 नवंबर 2026 को इन अधिकारियों को चयन वेतनमान में प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद अधिकारियों का ग्रेड पे 6600 रुपये से बढ़कर 7600 रुपये हो गया है। अब उन्हें वेतनमान के लेवल-12 का लाभ मिलेगा।
प्रमोशन का फायदा उनकी मौजूदा पोस्ट पर कार्यभार संभालने की तारीख से दिया जाएगा। इस सूची में 2012, 2013 और 2014 बैच के अधिकारी शामिल हैं। इनमें अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनात अधिकारी भी हैं, जो प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं किस बैच के किन अधिकारियों को इस फैसले का लाभ मिला है।

2012 बैच के दो अधिकारियों को लाभ
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2012 बैच के सुशील प्रताप सिंह और रजनीश कुमार मिश्र को चयन वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है।
2013 बैच के 25 PCS अधिकारी
इस बैच के हिमांशु कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव-I, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय, राहुल यादव, विनीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, रामजी मिश्र, शिव प्रताप शुक्ला, वंदना त्रिवेदी, त्रिभुवन, सृष्टि धवन, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूजा मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप, सलिल कुमार पटेल, रत्न प्रिया, मुहम्मद मोइनुल इस्लाम, अमिताभ यादव, माया शंकर यादव, गरिमा सिंह, राजेश कुमार-पंचम और अमित कुमार-II को प्रमोशन मिला है।
2014 बैच के इन 25 अधिकारियों का बढ़ा वेतनमान
2014 बैच के अमिताभ रंजन श्रीवास्तव, दिनेश, गौरव श्रीवास्तव, सूर्यकान्त त्रिपाठी, शशि भूषण राय, दीपाली भार्गव, विनय कुमार सिंह-II, अभय कुमार पाण्डेय-II, अमित कुमार, विवेक चतुर्वेदी, सुनील कुमार यादव, ज्योत्सना यादव, शिशिर कुमार, पूर्णिमा सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह-II, वंदिता श्रीवास्तव-II, प्रतिपाल चौहान, मीनू राणा, विकास कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव-II, महेंद्र पाल सिंह-II, प्रदीप कुमार-II, सुनीन्द्र सुधाकरन, प्रदीप वर्मा और ललित कुमार को भी चयन वेतनमान का लाभ दिया गया है।
लेवल-11 से लेवल-12 में हुए प्रमोट
प्रमोशन पाने वाले अधिकारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनात हैं। इनमें अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर आयुक्त, सचिव और उप निदेशक जैसे पदों पर काम कर रहे अधिकारी शामिल हैं। शासन के आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को लेवल-11 से लेवल-12 में प्रमोट किया गया है। संबंधित विभागों और अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
