Diwali 2021. दिवाली वाले दिन जानिए क्या करें और क्या ना करें?
नई दिल्ली, 03 नवंबर। कहते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करने आती हैं और जिस घर पर उनकी कृपा हो जाती है, वो घर सुख -शांति और संपन्नता का पर्याय बन जाता है। इस दिन लोग अपने -अपने घरों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाते हैं और श्रद्धा पूर्वक मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। हालांकि लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते वक्त कुछ खास बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
आइए जानते हैं कि लक्ष्मी-गणेश पूजन में क्या करें और क्या ना करें

Recommended Video
Diwali 2021: firecrackers को लेकर जानें अपने राज्य की guidelines | वनइंडिया हिंदी
क्या करें
- अपने घर की तरह आप अपने आप को भी दिवाली पर साफ-सुथरा करें।
- नहा-धोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। काले और नीले कपड़े ना पहनें।
- कुछ लोग दिवाली पर व्रत भी रखते हैं और लक्ष्मी पूजन के बाद अपना उपवास तोड़ते हैं।
- मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा पूरी श्रद्दा और प्रेम से करें।
- सामर्थ्यनुसार भगवान को चढ़ावा चढ़ाएं वैसे भी ईश्वर तो भक्तों की भक्ति और प्रेम को देखते हैं।
- मां लक्ष्मी को आम तौर पर खीर का भोग और गणपति जी को लड्डू या मोदक का भोग लगता है।
- इस दिन गरीबों को दान दें, हो सके तो ब्राहम्णों को भोजन कराएं।
- मां लक्ष्मी को झाड़ू भी चढ़ाएं।
- कुमकुम से शुभ-लाभ, श्री, स्वस्तिक और ओम के शुभ चिन्ह बनाएं और अपने और अपनों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
- खुश रहें और खुशियां बांटें।

क्या ना करें
- शाम के वक्त झाड़ू ना लगाएं, साफ-सफाई का काम सुबह ही करें।
- किसी भी प्रकार का नशा न करें।
- जुआ न खेलें।
- निंदा और झगड़ा ना करें।
- परिवार वालों से उलझे नहीं।
- सहवास ना करें।
दिवाली पर परिवार संग करें इस मंत्र का जाप करें, घर में खुशहाली बनी रहती है
सर्वलोकस्य जननीं सर्वसौख्यप्रदायिनीम ।
सर्वदेवमयीमीशां देवीमावाहयाम्यहम् ।।
ॐ तां म आवह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम् ।
यस्यां हिरण्यं विन्देयं गामश्वं पुरुषानहम् ।।












Click it and Unblock the Notifications