Diwali 2022 Muhurat: दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश पूजन, बरसेगा धन
मुहूर्त
दिवाली 2022 का मुहूर्त: कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व देश भर में बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करने आती हैं। दिवाली को सुख-समृद्धि का सबसे शुभ काल माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की पूजन का विधान है। ज्योषित शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर शुभ मुहूर्त पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की विशेष उपासना से सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। आइये जानते हैं दिवाली पर मां लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान राम चौदह वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में संपूर्ण अयोध्या को दीपों से सजाकर उत्सव मनाया गया था। इसी उपलक्ष्य में दीपावली पर दीप प्रज्वलित करने की परंपरा है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों को साफ-स्वच्छ करके रंगाई-पुताई की जाती है। आकर्षक विद्युत सजावट की जाती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी के साथ गणेश, सरस्वती और कुबेर का पूजन भी किया जाता है। प्रदोषकाल लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।
दीपावली पूजन मुहूर्त
- अमावस्या तिथि प्रारंभ 24 अक्टूबर सायं 5.27 बजे
- अमावस्या तिथि पूर्ण 25 अक्टूबर सायं 4.18 बजे
- लक्ष्मी पूजन मुहूर्त : सायं 7.09 से 8.25 बजे तक
- अवधि 1 घंटा 16 मिनट
- प्रदोषकाल सायं 5.54 से 8.25 तक
- अवधि 2 घंटे 31 मिनट
- वृषभकाल सायं 7.09 से 9.07 तक
- अवधि 1 घंटे 58 मिनट
चौघड़िया अनुसार मुहूर्त
- चर : सायं 5.54 से 7.28 सामान्य
- लाभ : रात्रि 10.37 से 12.11 मध्यरात्रि












Click it and Unblock the Notifications