धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 4 सामान! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या खरीदना है शुभ

Dhanteras 2026: दिवाली की तैयारियों के बीच धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए खास माना जाता है। इस दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी और दूसरी नई चीजें घर लाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर कुछ खास चीजें खरीदना शुभ होता है।

माना जाता है कि इन्हें घर लाने से सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। हालांकि, सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण हर किसी के लिए इनकी खरीदारी करना आसान नहीं है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ ऐसी चीजें भी खरीद सकते हैं, जिन्हें धनतेरस पर शुभ माना जाता है।

Dhanteras 2026

6 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। साल 2026 में यह त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। साथ ही, लोग घर और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ खरीदारी भी करते हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदें? ये 6 चीजें हैं शुभ

1. धातु के बर्तन: धनतेरस पर लोटा, कलश या गिलास खरीद सकते हैं। खासतौर पर पानी रखने वाले धातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

2. गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां: पूजा के लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। ध्यान रखें कि दोनों मूर्तियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई न हों।

3. खील-बताशे: दिवाली की पूजा में इस्तेमाल होने वाले खील-बताशे धनतेरस पर खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

4. मिट्टी के दीपक: दिवाली पर जलाने के लिए मिट्टी के दीपक खरीदें। मुख्य पूजा के लिए एक बड़ा मिट्टी का दीपक लेना भी शुभ माना जाता है।

5. अंकों वाला धन यंत्र: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर चित्रों वाले यंत्र की जगह अंकों से बना धन यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसकी पूजा भी इसी दिन कर सकते हैं।

6. झाड़ू: धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना अच्छा माना जाता है। हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसा विश्वास है कि इसे घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

प्रदोष काल में करें धनतेरस की पूजा

धनतेरस के दिन प्रदोष काल में पूजा करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और अंकों वाले धन यंत्र की पूजा करने की मान्यता है। इसलिए पूजा की तैयारी करते समय प्रदोष काल का ध्यान रखना चाहिए।

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से बचें

जिस तरह कुछ चीजों की खरीदारी को शुभ माना जाता है, उसी तरह कुछ वस्तुओं को धनतेरस पर घर लाना अच्छा नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोहे, एल्युमिनियम और कांच से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

इसके अलावा जूते-चप्पल और नुकीली चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इनमें चाकू, कैंची और सुई जैसी वस्तुएं शामिल हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करने से घर में दरिद्रता आ सकती है और व्यक्ति को पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इन मान्यताओं की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+