Dhanteras 2025: इस धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, कभी नहीं होंगे कंगाल, भरी रहेगी नोटों से तिजोरी
Dhanteras 2025: धनतेरस से रोशनी के पर्व दिवाली की शुरुआत होती है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ विशेष वस्तुएं जैसे कौड़ी, गोमती चक्र, लक्ष्मी यंत्र, सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है।
मान्यता है कि ये चीजें घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इन वस्तुओं का धार्मिक महत्व क्या है और इन्हें क्यों खरीदा जाता है।

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें (Dhanteras 2025)
कौड़ी
कौड़ी मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। प्राचीन काल में कौड़ियों का उपयोग मुद्रा के रूप में किया जाता था, इसलिए यह धन और वैभव का प्रतीक है। माना जाता है कि धनतेरस पर कौड़ी खरीदकर लक्ष्मी पूजन में रखने से घर में धन का आगमन होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पूजन स्थल पर रखने से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है।
कमल गट्टा
मां लक्ष्मी का आसन कमल का फूल है, इसलिए कमल और उसके बीज लक्ष्मी प्राप्ति का शुभ प्रतीक माने जाते हैं। कमल के बीज खरीदकर धनतेरस या दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन में रखने से घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है।
गोमती चक्र
यह चक्र भगवान विष्णु का प्रतीक है। इसे बहुत ही शुभ और रक्षक माना जाता है। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर घर के उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यापार में उन्नति होती है।
यह पढ़ें: Dhanteras 2025 Tips: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें शॉपिंग, भरी रहेगी तिजोरी, हमेशा रहेंगे धनवान
धनतेरस पर करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न (Dhanteras 2025)
लक्ष्मी यंत्र
लक्ष्मी यंत्र मां लक्ष्मी की ऊर्जा का प्रतीक है। इसे पूजा में रखने से घर में धन, वैभव और सौभाग्य का आगमन होता है।
सोना- चांदी और बर्तन
सोना और चांदी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं, धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदने से घर में देवी लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। यदि सोना खरीदना संभव न हो, तो चांदी का सिक्का, बर्तन या छोटा आभूषण भी खरीदा जा सकता है।
साबुत धनिया
धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है क्योंकि ये समृद्धि का मानक है, मान्यता है कि इस दिन धनिया खरीदने और पूजा में इस्तेमाल करने से घर में कभी अन्न-जल और पैसे की कमी नहीं होती है।
यह पढ़ें: Diwali 2025 Calendar: कब है धनतेरस, बड़ी दिवाली, भाई दूज - यहां हैं 5 दिन के त्योहारों की सही डेट और मुहूर्त
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications