Dhanteras 2025: भूलकर भी धनतेरस पर ना खरीदें ये चीजें, लक्ष्मी मां हो जाएंगी नाराज,पाई-पाई को हो जाएंगे मोहताज
Dhanteras 2025: 5 दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, इस बार ये पर्व 18 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार इस दिन कुछ वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जैसे सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा लेकिन शास्त्रों और वास्तु के अनुसार, धनतेरस पर कुछ चीजें नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ और आर्थिक नुकसान देने वाली माना गया है।

आइए जानते हैं वो चीजें के बारे में जिनको खरीदना Dhanteras 2025 पर अशुभ माना जाता है...
लोहा
धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं या लोहे के उपकरण खरीदना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है, और इस दिन लोहे की खरीद से शनि की कृपा के बजाय कुप्रभाव बढ़ सकता है।
काले रंग की वस्तुएं
काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है इसलिए धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर काले कपड़े, काले बर्तन या जूते खरीदने से बचना चाहिए। यह लक्ष्मी आगमन में बाधा डालता है।
चाकू, कैंची, ब्लेड (Dhanteras 2025)
धनतेरस पर चाकू, कैंची, ब्लेड जैसी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। ये घर में विवाद पैदा करते हैं और रिश्तों में दूरी लाते हैं।
कांच या प्लास्टिक की वस्तुएं
कांच और प्लास्टिक की वस्तुएं टिकाऊ नहीं होतीं इसलिए इनका संबंध अस्थिरता और अस्थायित्व से माना गया है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद स्थिरता और समृद्धि से जुड़ा है इसलिए इन्हें धनतेरस पर ना खरीदें।
तेल या सरसों का तेल
धनतेरस पर तेल खरीदना भी अशुभ माना गया है तेल का संबंध शनि देव से होता है,इस दिन तेल की खरीद आर्थिक बाधाओं और कर्ज़ को बढ़ा सकती है।
पुराने बर्तन या टूटी वस्तुएं
धनतेरस पर यदि घर में पुराने या टूटे बर्तन हैं तो उन्हें त्याग देना चाहिए लेकिन उन्हें बेचना या खरीदना नहीं चाहिए। इससे धन की हानि और घर में दरिद्रता आने का भय रहता है।
अन्न या दालें (Dhanteras 2025)
धनतेरस के दिन अन्न या दालों की खरीद अशुभ मानी जाती है। इस दिन धन और समृद्धि से जुड़ी वस्तुएं ही खरीदनी चाहिए। अन्न खरीदने से लक्ष्मी जी की कृपा में कमी आ सकती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications