धनतेरस और दीपावली पर इस तरह कीजिए विष्णु शंख की पूजा
नई दिल्ली। समुद्र मंथन से निकले नौ प्रमुख रत्नों में से एक शंख को भी माना जाता है। मंथन में शंख महालक्ष्मी के साथ ही बाहर आया था। इसलिए यह लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है और इसी कारण भगवान विष्णु ने भी इसे धारण किया है। मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान को प्रसन्न् करने के लिए इनकी पूजा में शंख का होना अत्यंत आवश्यक है। घर में शंख होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, लेकिन वर्ष में कुछ विशेष दिन होते हैं जिनमें शंख की पूजा करने से अप्रत्याशित रूप से लाभ प्राप्त होते हैं। ये विशेष दिन हैं धनतेरस और दीपावली। शंख मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं वामवर्ती, दक्षिणवर्ती और गणेश शंख। इनके कई उप प्रकार होते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख और उच्च कोटि का विष्णु शंख को माना गया है।

विष्णु शंख की पूजा
कार्तिक माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि और अमावस्या के दिन विशेष संयोग और शुभ मुहूर्त में विष्णु शंख की पूजा की जाना चाहिए। शंख अनेक प्रकार के होते हैं लेकिन धनतेरस और दीपावली पर विष्णु शंख की पूजा और इसके द्वारा किए जाने वाले प्रयोगों से घर में कभी धन का अभाव नहीं होता। परिजनों की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।
कैसा होता है विष्णु शंख
विष्णु शंख आकार में बड़ा और चिकना होता है। यह शुद्ध, श्वेत रंग का चमकदार चिकना होता है। इसके मुख पर धारियां होती हैं। विष्णु शंख वाम और दक्षिण दोनों ही प्रकार का हो सकता है और दोनों ही प्रकार के विष्णु शंख का प्रभाव एक समान होता है। इसके असली होने की पहचान यह है कि इसे एक स्वच्छ सफेद कपड़े पर रखकर चावल के ढेर के बीच में दबा दिया जाए तो यह कुछ देर में अपने आप ऊपर आ जाता है।

कैसे करें धनतेरस और दीपावली पर पूजन
धनतेरस और दीपावली पर विष्णु शंख की पूजा विशेष फलदायी होती है। इसका पूजन दो बार किया जाना चाहिए, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय। पूजनकर्ता व्यक्ति सूर्योदय पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर अपने पूजा स्थान में बैठें। नियमित पूजा करने के बाद एक चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर उस पर सवा सौ ग्राम अक्षत की ढेरी बनाकर उस पर यज्ञोपवित स्थापित करें। एक पात्र में विष्णु शंख को पहले सामान्य जल, फिर कच्चे दूध और फिर गंगाजल से स्नान करवाएं। साफ कपड़े से पोछकर यज्ञोपवित पर शंख की स्थापना करें। केसर युक्त चंदन से पूजन करें। पीले पुष्प अर्पित करें और फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। धूप, दीप, नैवेद्य के बाद कर्पूर से आरती करें। इसी तरह सायंकाल में भी पूजन संपन्न् करें।

विष्णु शंख की पूजा के लाभ
- घर में विष्णु शंख होना अपने आप में अत्यंत शुभकारी होता है।
- विष्णु शंख की नियमित पूजा से धन संपत्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है।
- बिगड़े हुए सभी कार्य विष्णु शंख की पूजा से बनने लगते हैं।
- इसमें नकारात्मक शक्तियों को दूर करने की अद्भुत क्षमता होती है। घर में नियमित शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- शरीर स्वस्थ रहता है और दीर्घायु प्राप्त होती है।
- विष्णु शंख के दर्शन पूजन से समस्त पापों का नाश होता है और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
- शत्रु परास्त होते हैं और सर्वत्र जीत हासिल होती है।
शंख के तीन प्रकार
प्रकृति के अनुसार शंख के मुख्यत: तीन प्रकार बताए गए हैं। वामावर्ती शंख, दक्षिणावर्ती शंख और गणेश शंख। वामावर्ती शंख का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। इसका उपयोग पूजा अनुष्ठान और अन्य मांगलिक कार्यों के समय बजाने के लिए किया जाता है। इसे दोनों समय की आरती के बाद बजाया जाता है। दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह दुर्लभ किस्म का होता है। इसका फलक दायीं ओर खुलता है इसलिए इसे दक्षिणावर्ती शंख कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है स्त्री और पुरुष। यह शंख पूजा के काम आता है। इसे बजाया नहीं जाता। तीसरे प्रकार का शंख है गणेश शंख। यह पिरामिड की आकृति का होता है। घर में इसकी स्थापना और पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और दरिद्रता दूर होती है।
अन्य प्रकार के भी होते हैं शंख
गोमुखी शंख, पांचजन्य शंख, अन्न्पूर्णा शंख, मोती शंख, हीरा शंख, टाइगर शंख।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई












Click it and Unblock the Notifications