Dev Uthani Ekadash 2024 Muhurat: आज है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Dev Uthani Ekadashi 2024 Muhurat: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है, इस दिन का इंतजार भक्तगण को लंबे वक्त से होता है। आपको बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं, जिसे कि प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है।
इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन पुनः आरंभ करते हैं। आपको बता दें कि कार्तिक माह की एकादशी 11 नवंबर की शाम के 6:46 बजे से प्रारंभ हो चुकी है।

इसका समापन 12 नवंबर यानी कि आज शाम 04:04 बजे होगा। अब चूंकि वैदिक परंपरा में उदयातिथि मान्य होती है इसलिए देवउठनी एकादशी आज मनाई जा रही है और इसका पारण 13 नवंबर को सुबह 6 बजे के बाद किया जाएगा।
देवउठनी एकादशी 2024 का शुभ मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2024 Muhurat)
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 11 नवंबर 2024, शाम 6:46 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त: 12 नवंबर 2024, शाम 04:04 बजे
देवउठनी एकादशी का महत्व (Dev Uthani Ekadashi 2024 Significance)
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन वे जागते हैं।
- इन चार महीनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।
- देवउठनी एकादशी के दिन से इन शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत हो जाती है।
- इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
- ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से पापों का नाश होता है और भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
देव उठनी एकादशी की पूजा विधि (Dev Uthani Ekadashi 2024 Puja Vidhi)
- प्रातःकाल स्नान और संकल्प: देव उठनी एकादशी व्रत का संकल्प प्रातः स्नान के बाद लिया जाता है।
- भइस दिन भगवान विष्णु का जागरण करने के लिए उनकी प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं और तुलसी दल अर्पित करें।
- देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है।
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी विशेष फलदायी होता है।
- कई स्थानों पर भक्त इस दिन रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन करते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications