Chhath Puja 2023: आज है नहाय-खाए, क्या है इसका महत्व? सारे सवालों का जवाब जानिए यहां
Chhath Puja 2023 ( नहाय-खाए आज): छठ पूजा की शुरुआत आज से हो गई है, पहला दिन नहाय खाय कहलाता है। आज के दिन सभी व्रती लोग नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े पहनते हैं और एक टाइम भोजन करते हैं। इस पूजा में साफ -सफाई का काफी ख्याल रखा जाता है। इस दिन लोग बिना लहसुन-प्याज के सेंधा नमक और घी में बनी कद्दू या लौकी की सब्जी, चने की दाल, चावल और दही का भोजन करते हैं। इस बार ये दिन शुक्रवार को आया है जो कि मां लक्ष्मी का दिन होता है इसलिए इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है।

मालूम हो कि छठ पूरे बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में खास तौर पर मनाया जाता है। लोक आस्था का ये पर्व वास्तव में प्रकृति, सूर्य, जल के प्रति एक स्तुति जो कि इंसान को इनके करीब ले आती है। ये व्रत हमें संयमित रहने और आत्मचिंतन का पाठ पढ़ाता है।
लोभ, मोह, क्रोध और निगेटिव बातों से काफी दूर रहते हैं
इस दिन उपवास करने वाले व्यक्ति पूरी तरह से लोभ, मोह, क्रोध और निगेटिव बातों से काफी दूर रहते हैं। इस व्रत के दौरान केवल तन और आस-पास की शुद्धता का ही ख्याल नहीं रखा जाता है बल्कि इस दौरान मन की स्वच्छता पर भी बल दिया जाता है।
सूर्यदेव और छठ माता की होती है पूजा
आपको बता दें कि इस व्रत के दौरान आरोग्य प्रदान करने वाले सूर्यदेव और संतान देने वाली छठ माता की पूजा की जाती है। ये व्रत एकता का भी पाठ पढ़ाता है क्योंकि ये उपवास अकेले व्रती नहीं करता बल्कि इस व्रत में पूरे परिवार का साथ जरूरी होता है। इस पूजा को करते वक्त निम्नलिखित मंत्रों का प्रयोग करना चाहिए, ऐसा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है।
इन मंत्रों का करें जाप
- ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।
- ॐ सूर्याय नम: ।
- ॐ घृणि सूर्याय नम: ।
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
इसके अलावा सूर्यदेव के 12 नाम हैं, उनका भी जाप करना जरूरी होता है।
सूर्यदेव के 12 नाम हैं
- ॐ पुष्णे नम:
- ॐ मारिचाये नम:
- ॐ आदित्याय नम:
- ॐ सावित्रे नम:
- ॐ आर्काय नम:
- ॐ हिरण्यगर्भाय नम:
- ॐ सूर्याय नम:
- ॐ भास्कराय नम:
- ॐ रवये नम:
- ॐ मित्राय नम:
- ॐ भानवे नम:
- ॐ खगय नम:
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications