Chaitra Navratri 2025: कुंजिका स्तोत्र का करें पाठ, सारी परेशानियों का हो जाएगा अंत
Chaitra Navratri 2025: आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है, इस नवरात्रि में लोग अपनी आस्था और श्रद्धा के अनुसार देवी को प्रसन्न करने के अनेक उपाय करते हैं। कोई व्रत रखता है, कोई नित्य देवी के मंत्रों का जाप करता है, कोई दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ करता है, तो कोई साधनाएं करता है।
लेकिन देवी का एक ऐसा सिद्ध स्तोत्र है जिसका नियमित रूप से पाठ करने से न केवल आपके सारे संकटों का नाश होता है, बल्कि धन-धान्य, संपत्ति सुख प्राप्त होता है और समस्त रोगों का नाश होता है। यह स्तोत्र है सिद्ध कुंजिका स्तोत्र।

महत्व (Chaitra Navratri 2025)
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के महत्व के बारे में स्वयं भगवान शिव करते हैं- कवच, अर्गला, कीलक, रहस्य, सूक्त, ध्यान, न्यास यहां तक कि अर्चन भी आवश्यक नहीं है। केवल कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने से संपूर्ण दुर्गा सप्तशती के पाठ का फल प्राप्त हो जाता है। यह कुंजिका स्तोत्र अत्यंत गुप्त और देवों के लिए भी दुर्लभ है।
कुंजिका स्तोत्र का लाभ ( Kunjika Stotra)
- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने से देवी शीघ्र प्रसन्न होती है और साधन को मनोवांछित फल प्रदान करता है।
- कुंजिका स्तोत्र के पाठ से मारण, मोहन, वशीकरण, स्तंभन और उच्चाटन आदि उद्देश्यों को सिद्ध करता है।
- भयंकर से भयंकर रोग भी कुंजिका स्तोत्र के नियमित पाठ से दूर हो जाता है।
- इस स्तोत्र में स्वयं देवी दुर्गा समाई है, इसलिए इसका पाठ करने से मनुष्य देवी का प्रिय बन जाता है।
- शत्रु नाश करने में इस स्तोत्र का कोई सानी नहीं। बेवजह परेशान करने वाले शत्रु इस पाठ से दूर हो जाता है।
क्या नियम मानें ( Chaitra Navratri 2025)
- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करते समय तन और मन की पवित्रता होना आवश्यक है।
- प्रात: स्नानादि से निवृत्त होकर लाल कंबल का आसन बिछाकर देवी की मूर्ति या चित्र के सामने बैठकर पाठ करें।
- देवी को लाल पुष्प अर्पित करें।
- देवी के सामने कपूर के तेल का सुवासित दीपक प्रज्जवलित करें। सुगंधित धूप लगाएं।
- देवी को मिष्ठान्न और फलों का नैवेद्य लगाएं।
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: 'खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे', अपनों को भेजें खास संदेश -
Chaitra Navratri Day 7: आज है मां कालरात्रि का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications