Navratri 2025 : सूर्य ग्रहण के बाद चैत्र नवरात्रि का आना शुभ या अशुभ? जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Navratri 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज है और इसके अगले दिन यानी कि रविवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं इसलिए लोगों के मन में शंका पैदा हो गई है कि ये नवरात्रि शुभ नहीं है लेकिन इस तरह के विचार आप अपने मन में ना लाएं क्योंकि सू्र्य ग्रहण देश में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगेगा और ना ही नवरात्रि की पूजा पर इसका असर पड़ेगा।
चैत्र नवरात्रि हर बार की तरह सबके लिए खुशियां लेकर आ रही हैं, मां दुर्गा हमेशा की तरह अपने सभी भक्तों को अपना प्यार और आशीष देकर जाएंगी और नवरात्रि की पूजा कभी भी किसी के लिए अशुभ नहीं हो सकती है क्योंकि दुर्गा देवी तो जगतमाता है और मां कभी भी अपने बच्चों के लिए बुरा नहीं कर सकती हैं।

मालूम हो कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिषियों के मुताबिक इसका असर राशियों पर पड़ता है इसलिए इस दौरान कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें? (Navratri 2025)
दरअसल सूर्य ग्रहण के बाद वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिसे नवरात्रि के पावन दिनों में देवी दुर्गा की उपासना से समाप्त किया जा सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के बाद शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि आत्मशुद्धि और नकारात्मकता को समाप्त करने सबसे सही वक्त है, इस दौरान आप पूरे सच्चे मन से मां की उपासना करें, आपको सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
सूर्य ग्रहण के बाद नवरात्रि में क्या करें? (Navratri 2025)
- सूर्य ग्रहण के बाद घर और पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
- नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा, व्रत और हवन करना विशेष फलदायी होता है।
- ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान करें।
- 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' और 'ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः' मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है।
सूर्य ग्रहण के बाद नवरात्रि में क्या न करें? (Navratri 2025)
- ग्रहण के दौरान पकाया गया भोजन नवरात्रि में न करें, यह अशुद्ध माना जाता है।
- क्रोध, ईर्ष्या और किसी का अपमान करने से बचें।
- नवरात्रि के दौरान मांसाहार, नशा, और तामसिक भोजन न करें।
- कटु वचन न बोलें
- रात में सोने से पहले मां दुर्गा का ध्यान करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications