Hindu Nav Varsh 2025: नव संवत्सर के पहले दिन अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, पूरा साल जाएगा अच्छा
Hindu Nav Varsh 2025 Hindi:चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च 2025 से नव संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। वर्ष के पहले दिन यूं तो अनेक तरह के उपाय किए जाते हैं, जिनमें सबसे बड़ा उपाय उदित होते सूर्य को जल का अर्घ्य देने का है।
हमारी हिंदू परंपरा में गुड़ी पड़वा के दिन नीम की कोपलें खाने का भी विधान है। ये दोनों परंपरा तो निभानी ही चाहिए लेकिन अपनी राशि के अनुसार भी पूजा या अन्य काम करने चाहिए, ताकि पूरा साल आपके लिए शुभ बीते।

राशियों के अनुसार जानें उपाय (Hindu Nav Varsh)
- मेष : मेष राशि के जातक नव संवत्सर प्रारंभ होने के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य को तांबे के लोटे से जल का अर्घ्य दें। जल में लाल चंदन का पाउडर और लाल फूल जरूर डालें। मंत्र ऊं मित्राय नम:।
- वृषभ : वृषभ राशि के जातक चांदी या पीतल के लोटे से शिवजी को जल और कच्चा दूध अर्पित करें। शिवजी को जल अर्पित करते समय ऊं आशुतोषाय नम: मंत्र का जाप करते रहें।
- मिथुन : मिथुन राशि के जातक नव संवत्सर के पहले दिन गणेशजी के मंदिर जाकर दर्शन-पूजन अवश्य करें। गणेशजी को 108 दूर्वा अर्पित करने के साथ हरे मूंग भी चढ़ाएं। इस दिन अपने मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
- कर्क : कर्क राशि के जातक इस दिन सूर्य देव को जल और कच्चे दूध में गुलाब के फूल डालकर अर्घ्य दें और इसी प्रकार के जल से शिवजी का अभिषेक भी करें। इस दिन दूध-दही का दान करें।
- सिंह : सूर्यदेव को पीतल के कलश से जल का अर्घ्य दें और साथ में मंत्र बोलें ऊं रवये नम: इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें और किसी नवग्रह मंदिर में गेहूं और गुड़ दान करें।
- कन्या : कन्या राशि के जातक नव संवत्सर के पहले दिन तुलसी, नीम, बरगद, दूर्वा आदि में से कोई भी एक पौधा लगाएं और इसे जल से सींचे। फिर हर दिन इस पौधे की सेवा करते रहें। पूरा वर्ष अच्छा बीतेगा।
- तुला : तुला राशि के जातक नव संवत्सर के पहले दिन दूध से भरा पात्र किसी शिव मंदिर में दान करें। इस दिन केसर-कस्तूरी का इत्र लगाएं। आपका भाग्य चमक उठेगा।
- वृश्चिक : आपको नव संवत्सर के पहले दिन लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाना है और चंदन का ही इत्र भी लगाना है। इस दिन लाल मसूर की दाल शिव मंदिर में दान करें।
- धनु : आप चने की सवा किलो दाल दत्तात्रेय मंदिर या विष्णु मंदिर में दान करें। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें और पीले पुष्पों उसे अपने घर की वंदनवार को सजाएं।
- मकर : नव संवत्सर के पहले दिन हनुमानजी के दर्शन करने जाएं। हनुमानजी को गुड़ चने का नैवेद्य लगाएं और अपने मस्तक पर सिंदूर का तिलक करें। गुड़ चने का प्रसाद गरीबों को बांट दें।
- कुंभ : इस दिन हनुमानजी के दर्शन करने के साथ ही बंदरों को गुड़ चने और केले खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूरा वर्ष अच्छा बीतेगा।
- मीन : मीन राशि के जातक इस विशेष दिन सवा किलो चने की दाल में सवा सौ ग्राम हल्दी की गांठ रखकर शिव मंदिर में दान करें। इस दिन मछलियों को दाना डालें। आपके सारे मनोरथ सिद्ध होंगे।












Click it and Unblock the Notifications