Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं आदि शक्ति के दिन, पूरे नौ दिन होगी देवी आराधना
Chaitra Navratri 2024 ( Puja): शक्ति की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्र आज से लेकर 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस बार मंगलकारी रेवती-अश्विन नक्षत्र के शुभ संयोग और सर्वार्थ-अमृत सिद्धि योग में देवी का आगमन होने वाला है। इस बार पूरे नौ दिन देवी की आराधना के लिए मिलने वाले हैं। इस दौरान अनेक मंगलकारी योग भी बनेंगे।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर प्रारंभ हो चुकी है और ये आज रात 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 9 अप्रैल को रेवती नक्षत्र प्रात: 7:31 तक और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लगने वाला है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्ध योग भी बन रहे हैं जिनमें घट स्थापना करके देवी की उपासना करने का अक्षय फल प्राप्त होगा।
अश्व पर आएंगी गज पर जाएंगी माता
चैत्र नवरात्रि में इस बार माता का आगमन अश्व पर होगा और विदाई गज पर होगी। यह अत्यंत शुभ है। अश्व पर आगमन होने के कारण देश में उन्नति, तेजी, आर्थिक वृद्धि होगी और गज पर माता की विदाई होने से जाते-जाते मां सुख-समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद देकर जाएंगी।
घट स्थापना मुहूर्त
- लाभ- प्रात: 10:54 से दोप 12:28
- अमृत- दोप 12:28 से 2:02
- अभिजित- दोप 12:03 से 12:53
- वृषभ : प्रात: 8:09 से 10:07
- सिंह : दोप 2:36 से सायं 4:48
नवरात्रि के दिन और देवी पूजा
- 9 अप्रैल प्रतिपदा- घट स्थापना, देवी शैलपुत्री का पूजन
- 10 अप्रैल द्वितीया- देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन, सवार्थसिद्धि और रवियोग
- 11 अप्रैल तृतीया- देवी चंद्रघंटा पूजन, गणगौर, मत्स्य जयंती, रवियोग
- 12 अप्रैल चतुर्थी- देवी कुष्मांडा पूजन, विनायक चतुर्थी, रवियोग
- 13 अप्रैल पंचमी- स्कंद माता पूजन, सूर्य मेष में
- 14 अप्रैल षष्ठी- कात्यायनी पूजन, यमुना षष्ठी, स्कंद षष्ठी, रवियोग
- 15 अप्रैल सप्तमी- मां कालरात्रि पूजन, सर्वार्थसिद्धि योग
- 16 अप्रैल अष्टमी- मां महागौरी पूजन, दुर्गा अष्टमी, अशोक अष्टमी, भवानी उत्पत्ति, सर्वार्थसिद्धि, रवियोग
- 17 अप्रैल नवमी- मां सिद्धिदात्री पूजन, राम नवमी, नवरात्रि का पारण












Click it and Unblock the Notifications