भौतिक सुखों के लिए एक इलायची से शुक्र को करें मजबूत

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, धन-दौलत और जेवरातों का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। जिस जातक की जन्मकुंडली में शुक्र मजबूत होता है वह समस्त भौतिक सुखों का उपभोग करते हुए लग्जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में प्रेम की कमी नहीं होती। विपरीत लिंगी व्यक्ति उसकी ओर बड़ी संख्या में आकर्षित रहते हैं और उसका यौन जीवन सुखद रहता है। इसके विपरीत यदि शुक्र कमजोर है तो व्यक्ति निर्बल और निर्धन होता है। समाज में ऐसे व्यक्ति की कोई प्रतिष्ठा नहीं होती है। वैदिक ज्योतिष के साथ ही रावण संहिता और लाल किताब में शुक्र को मजबूत करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। जिनमें से एक है इलायची का प्रयोग। घर-घर में उपलब्ध रहने वाली एक छोटी सी इलायची व्यक्ति का शुक्र ग्रह मजबूत कर सकती है।

आइए जानते हैं इलायची के ऐसे कौन-कौन से प्रयोग हैं....

इलाचयी के कुछ दाने लेकर इसे पानी में अच्छे से उबालिए

इलाचयी के कुछ दाने लेकर इसे पानी में अच्छे से उबालिए

  • सबसे पहला प्रयोग बड़ी इलायची का करें। शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को यह प्रयोग करना है। इसके लिए बड़ी इलाचयी के कुछ दाने लेकर इसे पानी में अच्छे से उबालिए। जब पानी आधा रह जाए तो इसे नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। इससे शुक्र मजबूत होगा और आपको धन, सुख, सौंदर्य, संपत्ति प्राप्त होगी।
  • शीघ्र विवाह के लिए भी इलायची का टोटका किया जाता है। इसके लिए किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को शाम के समय किसी कृष्ण मंदिर में जाकर पांच हरी इलाचयी और पांच प्रकार की मिठाई का भोग लगाएं और वहीं पर गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाकर शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। उस दिन व्रत भी रखें। लड़कियां यह प्रयोग गुरुवार को और लड़के शुक्रवार को करें।

अच्छी नौकरी के लिए टोटका

अच्छी नौकरी के लिए टोटका

  • अच्छी नौकरी के लिए किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार से प्रारंभ करके यह प्रयोग लगातार तीन गुरुवार करें। पीपल के पेड़ के नीचे पीपल के पत्ते पर दो हरी इलायची और पांच प्रकार की मिठाई रखकर चुपचाप घर आ जाएं। आते समय कोई टोके तो पीछे मुड़कर ना देखें। इस प्रयोग से शीघ्र नौकरी का रास्ता खुलेगा।
  • यदि आपकी जेब में पैसा नहीं टिकता है। बचत नहीं हो पा रही है तो हर शुक्रवार को अपने पर्स में पांच इलायची रखें और इन्हें अगले शुक्रवार तक रखे रहें। अगले शुक्रवार नई पांच इलायची जेब में रखें और पहले वाली इलायची को किसी पीपल के पेड़ के नीचे चुपचाप डाल आएं।
  • आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए

    आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए

    आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किसी शुक्रवार को किन्न्रर को उसकी मनपसंद वस्तु का दान दें और उसी समय उसे इलायची भी खाने के लिए दें। उससे इस बारे में कुछ ना कहें। यदि वह इलायची खा ले तो समझो आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। यदि वह उसी समम इलायची ना खाए तो अगले शुक्रवार फिर वही प्रयोग दोहराएं। ऐसा तब तक करते रहें जब तक कि वह आपके सामने इलायची ना खा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+