Bhadrapad Month Vrat Tyohar: आज से भाद्रपद माह की शुरुआत, जानिए कब है जन्माष्टमी?

Bhadrapad Month Vrat Tyohar: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद का महीने की शुरुआत आज से हो गई है, ये महीना भी त्योहारों से भरा हुआ है।

इसलिए इस माह में भी काफी छुट्टियां होती हैं। यहां हम लाए हैं भाद्रपद माह के त्योहारों की लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की लिस्ट तैयार कर सकते हैं। आपको बता दें कि भादो का महीना 20 अगस्त से 18 सिंतंबर तक चलेगा।

Bhadrapad Month

भाद्रपद माह के त्योहारों की लिस्ट( Bhadrapad Month Festival List Hindi)

  • 22 अगस्त- कजरी तीज
  • 24 अगस्त- बलराम जयंती
  • 25 अगस्त - भानू सप्तमी
  • 26 अगस्त- कृष्ण जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त- दही हांडी
  • 29 अगस्त - अजा एकादशी
  • 31 अगस्त - प्रदोष व्रत
  • 2 सितंबर- भाद्रपद अमावस्या
  • 6 सितंबर- हरतालिका तीज,
  • 6 सितंबर-वराह जयंती
  • 7 सितंबर- गणेश चतुर्थी
  • 8 सितंबर - ऋषि पंचमी
  • 10 सितंबर - ललिता सप्तमी
  • 11 सितंबर- राधा अष्टमी, महालक्षमी व्रत की शुरूआत
  • 14 सितंबर - परिवर्तिनी एकादशी
  • 15 सितंबर - प्रदोष व्रत, वामन जंयती
  • 16 सितंबर - विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
  • 17 सितंबर- गणेश विसर्जन,
  • 17 सितंबर- अनंत चतुर्दशी
  • 18 सितंबर- पितृ पक्ष प्रारंभ
  • 18 सितंबर- आंशिक चंद्र ग्रहण

कुछ खास बातें

  • हरतालिका तीज : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। यह व्रत मुख्यतः महिलाएं रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है।
  • गणेश चतुर्थी: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार 10 दिनों तक चलता है और अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होता है।
  • अनंत चतुर्दशी : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है।
  • कृष्ण जन्माष्टमी : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं और रात को 12 बजे कान्हा जी के जन्म के बाद उपवास खोलते हैं।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+