अनेक समस्याओं की एक दवा है एक्वामरीन, जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली। एक्वामरीन एक ऐसा स्टोन है जिसे अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं की एक दवा कहा जा सकता है। एक्वामरीन का उपयोग ग्रहों को अनुकूल करने के लिए तो किया ही जाता है, इससे अनेक प्रकार के शारीरिक रोग भी दूर होते हैं और मानसिक तनाव को कम करके आत्मविश्वास में वृद्धि भी करता है। एक्वामरीन हल्के नीले-हरे रंग का पारदर्शी स्टोन होता है। यह बेरिल मिनरल फैमिली का स्टोन है और ज्योतिषीय दृष्टि से यह मार्च में जन्में लोगों का बर्थ स्टोन होता है। यह विशुद्ध चक्र अर्थात् थ्रोट चक्र को प्रभावित करता है।

अनेक समस्याओं की एक दवा है एक्वामरीन, जानिए इसके फायदे

यह जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और मेष, वृषभ, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इसकी मुख्य धातु चांदी है। व्हाइट गोल्ड या प्लेटिनम में भी पहना जा सकता है। एक्वामरीन को उस हाथ की मिडिल फिंगर में पहना जाता है, जिसे आप काम करते हैं। अर्थात् अगर आ राइट हैंड से काम करते हैं तो उसी में पहनें।

एक्वामरीन पहनने के लाभ

  • इन दिनों कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा गले की समस्या लोगों को आ रही है। इसे पहनने से गले की खराश, गले की सूजन, आहार नली आदि से संबंधित समस्याओं में राहत देता है।
  • गले संबंधी रोग जैसे
  • विशुद्ध चक्र को जागृत करने के कारण यह वाणी की शुद्धता लाता है।
  • जिन लोगों के शरीर में मिनरल्स की कमी हो जाती है, उन्हें यह जरूर पहनना चाहिए।
  • एक्वामरीन आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है।
  • इसे पहनने से आध्यात्मिक उन्नति तेजी से होती है।
  • मानसिक तनाव कम करके दिल और दिमाग को शांत करता है।
  • बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करता है और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है।
  • सातों चक्रों को संतुलित करके अनेक रोगों से मुक्ति दिलाता है।
  • जो लोग ध्यान करना चाहते हैं उन्हें इसे जरूर पहनना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं यदि इसे पहने तो माता और गर्भस्थ शिशु की रक्षा होती है।
  • इसे पहनने से गर्भपात की आशंका नहीं रहती है।
  • यह हार्मोन का संतुलन ठीक करके उनके विकास में मदद करता है।
  • यह पढ़ें: चार मुखी रूद्राक्ष बढ़ाता है इम्युनिटी, देता है पॉवर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+