Bahula Chaturthi 2021: आज शाम से ही लगेगी चतुर्थी, जानिए गौ-माता को प्रसन्न करने के मंत्र

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज शाम से ही प्रारंभ हो रही है इसलिए संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए रखे जाना व्रत बहुला चतुर्थी आज ही है। आपको बता दें कि आज शाम से ही चतुर्थी लगने वाली है इसलिए आज ही बहुला चतुर्थी की पूजा होगी। आज के दिन महिलाएं भगवान श्री कृष्ण और गौ-माता की पूजा करती हैं।

Bahula Chaturthi 2021:जानिए गौ-माता को प्रसन्न करने के मंत्र

बहुला चतुर्थी व्रत 2021 मुहूर्त

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज 25 अगस्त को शाम 04 बजकर 18 मिनट से शुरू हो रही है। जो कि अगले दिन यानी 26 अगस्त को शाम 05 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।

भगवान श्रीकृष्ण को करें इस मंत्रों से प्रसन्न

  • कृं कृष्णाय नम:
  • ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा
  • गोवल्लभाय स्वाहा
  • गोकुल नाथाय नम:
  • ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय
  • ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्र्सो

गौ-माता को प्रसन्न करने का मंत्र

  • लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता।
  • घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं व्यपोहतु।।घृतक्षीरप्रदा गावो घृतयोन्यो घृतोद्भवाः।घृतनद्यो घृतावर्तास्ता मे सन्तु सदा गृहे॥
  • घृतं मे हृदये नित्यं घृतं नाभ्यां प्रतिष्ठितम्।घृतं सर्वेषु गात्रेषु घृतं मे मनसि स्थितम्॥
  • गावो ममाग्रतो नित्यं गावः पृष्ठत एव च। गावो मे सर्वतश्चैव गवां मध्ये वसाम्यहम्॥
  • सुरूपा बहुरूपाश्च विश्वरूपाश्च मातरः। गावो मामुपतिष्ठन्तामिति नित्यं प्रकीर्तयेत्॥

संतान गोपाल मंत्र-

ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते ।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत: ।।

इन मंत्रों का भी कीजिए जाप

  • ऊं सुमुखाय नम:
  • ऊं दुर्मुखाय नम:
  • ऊं मोदाय नम:
  • ऊं प्रमोदाय नम:
  • ऊं अविघ्नाय नम:
  • ऊं विघ्नकरत्र्येय नम:

व्रत के लाभ

  • संतान सुख में आ रही बाधा दूर होती है।
  • उत्तम गुणों वाली संतान प्राप्त होती है।
  • जिनकी संतान जीवित नहीं रहती, उन्हें लाभ होता है।
  • कई स्ति्रयों को गर्भपात होता है, उन्हें भी इस व्रत से लाभ होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+