Bagalamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती आज, कितने बजे होगी पूजा? क्या है मुहूर्त?
Bagalamukhi Jayanti 2026: वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि को बगलामुखी जयंती होती है, ये दिन बेहद ही पावन है, कहते हैं सच्चे मन से जो भी आज के दिन मां बगलामुखी की पूजा करता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है। आपको बता दें कि देवी बगलामुखी को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है, इन्हें 'स्तंभन शक्ति' की देवी भी कहते हैं।
मान्यता है कि इस दिन देवी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय, वाणी पर नियंत्रण और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा मिलती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी बगलामुखी का प्राकट्य एक भयंकर तूफान को शांत करने के लिए हुआ था।

उन्होंने अपनी दिव्य शक्ति से विनाशकारी शक्तियों को रोककर संसार की रक्षा की। इसलिए इस दिन की पूजा विशेष रूप से संकट निवारण, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता और विरोधियों को शांत करने के लिए की जाती है।
बगलामुखी माता की पूजा मुहूर्त
- पुष्य नक्षत्र - 24 अप्रैल 2026 को 8: 15 PM
- अभिजित मुहूर्त - 12:01 PM
- विजय मुहूर्त -2:44 PM से 03:35 PM
- अमृत काल - 02:01 PM से 03:35 PM
बगलामुखी माता की पूजा विधि
बगलामुखी जन्मोत्सव के दिन प्रातः स्नान कर पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व होता है इसलिए पीले फूल, हल्दी, चने की दाल और पीले प्रसाद का उपयोग किया जाता है। पूजा के लिए देवी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और सामने दीपक जलाएं। इसके बाद हल्दी से तिलक करें और पीले पुष्प अर्पित करें। श्रद्धा से देवी के मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती करें और प्रसाद बांटें।
बगलामुखी माता के प्रमुख मंत्र
'ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा'
इस मंत्र का जाप करने से शत्रु शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications