Ashadh Month 2024: आषाढ़ मास प्रारंभ, यहां देखें इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

Ashadh month Festival List: हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ होता है। यह महीना 23 जून से प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2024 तक रहेगा। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है।

यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें गुप्त नवरात्रि आती है और इसी महीने की एकादशी से श्रीहरि विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। जिसे चातुर्मास कहा जाता है।

Ashadh Month 2024

आषाढ़ मास का महत्व

आषाढ़ मास हिंदू पंचांग का चौथा मास होता है और इस महीने को समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला मास कहा जाता है। इस महीने में नित्य प्रतिदिन भगवान विष्णु का आकर्षक पुष्पों से श्रृंगार करके उनका पूजन किया जाता है। इस महीने में हर दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से सारी इच्छाएं पूरी होती हैं।

10 दिन की होगी गुप्त नवरात्रि

आषाढ़ मास में आने वाली नवरात्रि गुप्त नवरात्रि कहलाती है। यह 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक रहेगी। तृतीय तिथि में वृद्धि होने के कारण इस बार नवरात्रि 10 दिनों की होगी। गुप्त नवरात्रि देवी आराधना, तंत्र-मंत्र की सिद्धियों के लिए विशेष होती है। इस समय देवी के समस्त शक्ति पीठों पर साधकों का डेरा लगता है।

देवशयनी एकादशी 17 जुलाई को

आषाढ़ मास में देवशयनी एकादशी 17 जुलाई को आ रही है। इस दिन से देव योग निद्रा में चले जाते हैं और उनके जाते ही चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। जिसमें समस्त साधु-संत, संन्यासी एक जगह ठहरकर अपनी साधना, तप, आराधना में लीन रहते हैं। चातुर्मास में सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान महादेव के हाथों में रहता है।

आषाढ़ मास के प्रमुख व्रत-त्योहार-पर्व (Ashadh month Festival List)

  • 25 जून- संकट चतुर्थी व्रत
  • 2 जुलाई- योगिनी एकादशी
  • 4 जुलाई- मास शिवरात्रि
  • 5 जुलाई- आषाढ़ी अमावस्या
  • 6 जुलाई- गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
  • 7 जुलाई- जगन्नाथ रथयात्रा पुरी
  • 11 जुलाई- स्कंद षष्ठी, कुमार षष्ठी
  • 13 जुलाई- विवस्वत सप्तमी
  • 14 जुलाई- दुर्गाष्टमी
  • 15 जुलाई- भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्रि पूर्ण
  • 17 जुलाई- देवशयनी एकादशी, चातुर्मास नियम प्रारंभ
  • 19 जुलाई- प्रदोष व्रत
  • 20 जुलाई- कोकिला व्रत
  • 21 जुलाई- गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+