इस बार अश्व पर चढ़कर आयेंगी शेरावाली माता
नवरात्रि का सुंदर आगाज मंगलवार से होने जा रहा है, मां के अलौकिक रूप को पूजने के लिए चारों ओर का माहौल बेहद ही धार्मिक हो गया है। मां भी अपने भक्तों से मिलने के लिए खास तैयारियां करती हैं इसलिए हर बार मां की सवारी बदल जाती है।
जानिए माता के जागरण से जुड़ी रोचक बातें
इस बार मां अश्व पर सवार होकर भक्तों से मिलने आ रही हैं। ऐसी माना जाता है कि घटस्थापना के दिन के मुताबिक मां की सवारियां बदल जाती हैं इसलिए हर साल माता का वाहन अलग-अलग होता है।
मान्यता के मुताबिक मां की सवारी दिन के हिसाब से निम्नलिखित होती है..
- सोमवार को मां की सवारी: हाथी।
- मंगलवार को मां की सवारी: अश्व यानी घोड़ा।
- बुधवार को मां की सवारी: नाव।
- गुरूवार को मां की सवारी: डोली।
- शुक्रवार को मां की सवारी: डोली।
- शनिवार को मां की सवारी: अश्व यानी घोड़ा।
- रविवार को मां की सवारी: हाथी।
नवरात्रि के रंग में रंगा ABCD..जानिए कैसे?
सवारी से जुड़ता है भविष्य: कहते हैं कि मां की सवारी से मां का रूख आंका जाता है जिससे भविष्य की कल्पना की जाती है। इस बार मां की सवारी घोड़ा है जो कि शक्ति और युद्द का प्रतीक है इसलिए ज्योतिषियों के मुताबिक मां का घोड़े पर आना शासन के लिए तो अच्छा नहीं लेकिन जातकों के लिए अच्छा होगा क्योंकि घोड़ा शक्ति, तेजी और बुद्दिमानी का सूचक है।













Click it and Unblock the Notifications