Amla Navami 2024: आंवला नवमी आज, करें कद्दू का एक प्रयोग, हो जाएंगे मालामाल

Amla Navami 2024: प्रत्येक वर्ष में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी कहा जाता है। इसे कूष्मांड नवमी और अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है, ये पावन दिन आज आया है।

आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करके उसके नीचे बैठकर भोजन करने का बड़ा महत्व होता है। आंवला नवमी के दिन धन प्राप्ति के अनेक उपाय किए जाते हैं, उनमें से कुछ उपाय हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। ये उपाय करके आप मालामाल बन सकते हैं।

Amla Navami 2024

कैसे करें पूजा

आंवला नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है। घी का दीपक लगाकर आंवला वृक्ष की कम से कम 21 परिक्रमा की जाती है। प्रत्येक परिक्रमा के साथ पेड़ के तने पर कच्चा सूत लपेटा जाता है। इसके बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया जाता है।

इस दिन प्रसाद के रूप में आंवला अवश्य ग्रहण करना चाहिए। शास्त्रीय मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसे कूष्मांड नवमी भी कहा जाता है। इस दिन कूष्मांड अर्थात कद्दू में छेद करके उसमें श्रद्धानुसार सोना-चांदी अथवा दक्षिणा रखकर दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

आंवला नवमी के उपाय

  • आंवला नवमी के दिन एक सवा किलो के आसपास वजन का कद्दू लेकर उसमें ऊपर से चौकोर छेद करें। इसमें अपनी क्षमतानुसार चांदी या सोना रखकर किसी वेदपाठी ब्राह्मण को दान करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके पुण्य कर्मों का उदय होता है और आपके पास धन आने लगता है।
  • आंवला नवमी के दिन अपनी क्षमतानुसार सोने या चांदी का आंवला बनवाकर इसे किसी ब्राह्मण दंपती को दान करना चाहिए।
  • आंवला नवमी के दिन अपने घर के सोना-चांदी के आभूषण आदि का पूजन करना चाहिए। इससे उनमें वृद्धि होती रहती है।
  • आंवला नवमी के दिन आंवले का पौधा या वृक्ष लगाना चाहिए, यह आपके बुरे कर्मों को काटकर शुभ कर्मों का लाभ देता है।आंवला नवमी के दिन आंवले का पंचांग लें। पत्ती, फल, फूल, छाल और जड़, इन पांचों को घर ले आएं और इनका पूजन करें। मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं का 1008 बार जाप करें। इसके बाद धूप-दीप करके इस पंचांग को लाल कपड़े की पोटली के बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। अगले साल की आंवला नवमी तक आपके घर में धन का भंडार भर जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+