Ahoi Ashtami 2023: आज है अहोई अष्टमी, क्या है पूजा मुहूर्त, आरती और मंत्र?
Ahoi Ashtami 2023 Puja Muhurat: बच्चे की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत अहोई अष्टमी का इंतजार हर मां को होता है। इस बार ये व्रत आज यानी कि 5 नवंबर को है।

राजस्थान, हरियाणा और एमपी में खास तौर पर मनाया जाने वाला ये पर्व हर साल के कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को होता है। ये व्रत काफी कठिन है, इसमें महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जला व्रत करती हैं और उसके बाद तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं और पानी ग्रहण करती हैं।
ये व्रत करने से बच्चों की उम्र लंबी होती है
माना जाता है कि ये व्रत करने से बच्चों की उम्र लंबी होती है और वो यशस्वी बनते हैं तो वहीं जिनकी औलाद नहीं है, अगर वो ये व्रत करते हैं तो उनकी सूनी गोद भर जाती है। इस व्रत के प्रभाव से बच्चों पर अगर कोई संकट आ रहा होता है तो भी वो दूर हो जाती है।
अहोई अष्टमी 2023 मुहूर्त
- अहोई अष्टमी डेट - 5 नवंबर 2023
- अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - 5 नवंबर को 05.33 PM- शाम 06:52 PM
- तारों को देखने का समय - 5 नवंबर को शाम 05:58 PM
अगर इस दिन अहोई माता के साथ-साथ गणेश भगवान की भी पूजा करें तो संतान विघ्नहर्ता की तरह बुद्धिमान और शक्तिशाली बनता है।
अहोई माता के मंत्र
- ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः'
- ॐ उमादेव्यै नमः॥
अहोई माता की आरती
- जय अहोई माता, जय अहोई माता! तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता। टेक।।
- ब्राह्मणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता। सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।। जय।।
- माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।। जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता।। जय।।
- तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता। कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।। जय।।
- जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता।। कर न सके सोई कर ले मन नहीं धड़काता।। जय।।
- तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता। खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता।। जय।।
- शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता। रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता।। जय।।
- श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता। उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता।। जय।।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications