Malmas 2023: मलसाम 14 अप्रैल से होगा खत्म, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव और उपाय
malmas 2023: 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा, ऐसा करते ही मलमास समाप्त हो जाएगा।

Malmas 2023: सूर्य एक साल बाद अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन के साथ ही मीन मलमास समाप्त हो जाएगा और सगाई, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश समेत समस्त मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
सूर्य का अपनी उच्च राशि में आना समस्त राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। उच्च प्रतिष्ठित लोगों, उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा बनेगा।
राशियों पर प्रभाव
मेष : सम्मान प्राप्त होगा। पिता से संबंध सुधरेंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र में लाभ होगा। आजीविका के साधन प्राप्त होंगे।
वृषभ : द्वादश सूर्य खर्च अधिक करवाएगा किंतु मुकदमों आदि प्रत्येक कार्य में जीत होगी। परिवार से संबंध सुधरेंगे।
मिथुन : एकादश का सूर्य पद-प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। सरकारी धन प्राप्त होगा। नए निवेश से लाभ, आजीविका के साधन मिलेंगे।
कर्क : नौकरी में उन्नति, पद की प्राप्ति, पिता से सुख-सहयोग मिलेगा। नेत्र रोग की आशंका, धन संभलकर खर्च करें।
सिंह : भाग्य को बल मिलेगा। अटके कार्य संपन्न होंगे। सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि, सरकारी क्षेत्र से धन की आवक होगी।
कन्या : लाभ प्राप्त होगा, धन की आवक होगी, समाज में प्रमुख पद मिलेगा। अष्टम सूर्य शारीरिक कष्ट में वृद्धि करेगा।
तुला : दांपत्य जीवन में कष्ट, मनमुटाव आ सकता है। साझेदारी के कार्य करने में समस्या, शारीरिक कष्ट की आशंका।
वृश्चिक : शत्रु शांत होंगे। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। धन की आवक कम होगी।
धनु : उच्च शिक्षा मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मकर : सुख-संपत्ति में वृद्धि, शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। माता का सहयोग मिलेगा। अटका हुआ पैसा मिलेगा।
कुंभ : पैतृक संपत्ति मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में कोई बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी की चिंता दूर होगी।
मीन : धन और वाणी को बल मिलेगा। प्रतिष्ठा स्थापित होगी। लोग आकर्षित होंगे। बिगड़े प्रेम संबंध दोबारा प्रगाढ़ होंगे।
किस राशि वाले क्या उपाए करें...
- वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष में गोचर कुछ मात्रा में परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए संपूर्ण गोचर के दौरान अर्थात 14 अप्रैल से 15 मई तक के समय में प्रतिदिन लाल चंदन का तिलक अपने मस्तक पर करें।
- जिन लोगों के लिए गोचर शुभ है वे भी नित्य प्रतिदिन सूर्य को जल का अर्घ्य दें, इससे काम तेजी से बनेंगे।
- लाल तामड़ा, गारनेट या माणिक पहना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications