2016 रक्षाबंधन: राखी बांधने का सही मुहूर्त एवं समय
नई दिल्ली। भाई-बहन के रिश्ते का पावन पर्व राखी या रक्षाबंधन 18 अगस्त को है। इस बार भद्रा का प्रकोप काफी देर तक पर्व पर नहीं है, इसलिए इस बार राखी बांधने और बंधवाने के लिए भाई-बहनों को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
काशी के ज्योतिष पंडित दिवाकर शर्मा के मुताबिक पूर्णिमा 17 अगस्त को ही लग जायेगी लेकिन भद्राकाल जरूर लगा रहेगा लेकिन ये काल 18 अगस्त को सुबह सवा नौ बजे तक समाप्त हो जायेगा। जिसके बाद राखी बांधी जा सकती है।
सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त
राखी बांधने का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 3.00 बजे से शाम 4 .50 बजे तक का है। रात 10:30 तक पूर्णिमा रहेगी इसलिए साढ़े दस बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है।
आखिर भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती राखी?
ऐसा कहा जाता है कि सूपनखा मे अपने भाई रावण को भद्रा में राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया, यानी कि रावण का अहित हुआ। इस कारण लोग मना करते हैं भद्रा में राखी बांधने को।













Click it and Unblock the Notifications