राष्ट्रपति ने प्रदान किए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। पाटिल ने वायलिन वादक लालगुडी जयरमन, थियेटर अभिनेता श्रीराम लागू, भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णामूर्ति, संस्कृत थियेटर के विद्वान कमलेश दत्त त्रिपाठी के साथ-साथ हिंदुस्तानी गायक किशोरी अमोलकर और पंडित जसराज को अकादमी का फेलो होने पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि इन व्यक्तिवों ने अपने क्षेत्र में विशिष्ट कलाओं का प्रदर्शन किया है और भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति अपनी समर्पित भूमिका निभा रहे हैं। पाटील ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेताओं को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि संस्कृति सभी लोगों, राष्ट्रों और समाजों के लिए गौरव का एक स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है और अखंडता में एकता इसकी अवधारणा है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक, तुलसीदास, कबीर और सूरदास जैसे संतों ने समाज में लोगों को समानता और सही दिशा दिखाने में अपना मार्गदर्शन दिया।












Click it and Unblock the Notifications