Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vijayadashami 2019: जीवन के सभी संकटों का नाश करते हैं विजयादशमी के ये उपाय

नई दिल्ली। विजयादशमी वर्ष का सर्व सिद्धिदायक दिन होता है। इस दिन शुभ कामना से किए गए कार्य कभी असफल नहीं होते क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके लंका पर विजय पाई थी। नौ रात और 10 दिनों तक चले युद्ध के बाद मां दुर्गा ने दशमी के दिन ही महिषासुर नामक राक्षस का वध करके विजय पाई थी।

Vijayadashami

यह दिन सर्वत्र विजय का दिन होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके अपने जीवन की समस्याओं को हराकर उन पर विजय पाई जा सकती है। इस दिन किए गए उपायों से धन, संपत्ति, स्वर्ण आदि की प्राप्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।

- रामनवमी के दिन किसी पूजा की दुकान से 11 काली गूंजा ले आएं। दशहरे के दिन सुबह स्नान के बाद इन्हें गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से धोकर पूजा घर में रखें। पूजा खत्म होने के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे वर्षभर कभी धन की कमी नहीं होगी। अगले वर्ष पुन: यह प्रयोग करें और पिछले वर्ष की गूंजा को जल में विसर्जित कर दें।

झाड़ू के उपाय

झाड़ू के उपाय

- झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार झाड़ू घर की गंदगी, कचरा सब बाहर निकाल देती है, उसी तरह मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने से अलक्ष्मी दूर हो जाती है। इसलिए झाड़ू के उपाय धन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए खास माने जाते हैं। दशहरे के सायंकाल में रावण दहन के बाद किसी मंदिर में एक नई फूल झाड़ू ऐसी जगह रखकर आ जाएं जहां इसे रखते हुए आपको कोई ना देखे। झाड़ू का यह गुप्त दान धन प्रदायक होता है।

- दशहरे के दिन गोधुली समय में ऊं अपराजितायै नम: मंत्र की 21 माला जाप करने से सर्वत्र विजय प्राप्त होती है। जीवन से संकटों का नाश हो जाता है।

- दशहरे के दिन एक फिटकरी लें। इसका आकार इतना हो कि आपकी मुट्ठी में पूरी तरह समा जाए। घर के सभी सदस्यों से इस पर हाथ लगवा लें और घर की छत पर फेंक आएं। जिस तरफ उसे फेंकना हो उसके उल्टे तरफ खड़े हो जाएं। आंखें बंद करें और मन में अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए अपनी कामना बोलें। सिर के पीछे हाथ ले जाते हुए फिटकरी को उछालकर फेंक दें। बिना पीछे मुड़े वापस आ जाएं।

नागकेसर का फूल

नागकेसर का फूल

- दशहरे के दिन नागकेसर का पौधा अपने घर के परिसर में लाकर लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। नागकेसर का फूल भगवान शिव का प्रिय फूल है। इससे वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस पौधे की नियमित सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। जैसे-जैसे पौधा बढ़ता जाता है। आपका धन भी कुबेर के खजाने की तरह बढ़ता जाता है।

- दशहरे के दिन लाल कागज की छोटी-छोटी चौकोर पर्चियों में राम नाम लिखकर आटे की छोटी-छोटी गोलियों के बीच रखकर मछलियों को खिलाएं। इससे कभी अभावों में जीवन नहीं बिताना पड़ेगा।

- दशहरे के दिन अपने घर के मुख्य द्वार को साफ-स्वच्छ करके इस पर फूलों की वंदनवार सजाएं। रंगोली डालें इससे घर में शुभता का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा आती है।

43 दिनों तक ऐसा करें

43 दिनों तक ऐसा करें

- आर्थिक संकट से बाहर निकलने और कर्ज मुक्ति के लिए दशहरे के दिन कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाना शुरू करते हुए लगातार 43 दिनों तक ऐसा करें। इससे खर्च में कमी आती है और पैसों की बचत होने लगती है। करियर, व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में कहीं रुकावट आ रही है तो यह प्रयोग अचूक फलप्रदायक है।

- यदि आप अपने आकर्षण प्रभाव में वृद्धि करना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति आपसे प्रभावित रहे तो दशहरे की रात से शुरू करके शरद पूर्णिमा तक 15 से 20 मिनट तक चंद्रमा पर त्राटक करें। यानी बिना पलक झपकाएं चांद को देखें। इससे आपकी आंखों में वशीकरण की शक्ति आ जाती है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। नेत्र रोग दूर होते हैं।

- दशहरे के दिन दक्षिणमुखी हनुमान को सिंदूर का चोला चढ़ाने से सभी कार्यों में विजय तो प्राप्त होती ही है, आर्थिक संकटों का भी निदार होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+