Rambhakt Tulsidas: टीवी पर धूम मचाने आ रहे हैं 'रामभक्त तुलसीदास', जबरदस्त प्रोमो देख दर्शक हुए उत्साहित
Rambhakt Tulsidas: टीवी की दुनिया में बहुप्रतीक्षित धारावाहिक "रामभक्त तुलसीदास" का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रामभक्त तुलसीदास धारावाहिक धमाकेदार अंदाज में जी टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इस शो को बड़े पैमाने पर निर्मित किया गया है, और इसका ट्रेलर भी आ चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इस सीरियल का निर्माण रैन डांस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, और इसके निर्माता पीयूष दिनेश गुप्ता, अलिंद श्रीवास्तव, और निसार परवेज़ हैं। शो में प्रमुख भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों में आस्था चौधरी, तरुण खन्ना, रति पांडेय, और नमन शामिल हैं। यह सीरियल जल्द ही ज़ी टीवी और ज़ी5 पर प्रसारित किया जाएगा। जिसे लेकर दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स भी काफ़ी उत्साहित हैं।
सूत्रों की मानें तो यह पहली बार है जब टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में तुलसीदास के जीवन पर आधारित किसी सीरियल का निर्माण किया गया है, और इसे ऐतिहासिक कैनवास पर बेहद भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। मेकिंग के दौरान इसकी हर बारीकी पर ध्यान दिया गया है, जिससे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों के बीच भी इसकी चर्चा जोरों पर है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह शो दर्शकों के दिलों और दिमाग पर कितना असर डाल पाता है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications