छत्तीसगढ़ में परंपरागत खेती के साथ आधुनिक खेती से युवाओं को जोड़ा जाएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ कृषि युवा छात्रों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न फसलों के प्रसंस्करण और विपणन संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में संचालित हो रहे कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कृषि युवाओं को जोड़ा जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके पाटील की मानें, तो आने वाला समय आधुनिक खेती का है। ऐस में कृषि की पढ़ाई कर चुके छात्रों को यदि आधुनिक कृषि कार्य से नहीं जोड़ा जाएगा, तो युवा परंपरागत कृषि तक ही सीमित रह जाएगा।

youth of chhattisgarh will connect to modren farming with tradition farming

ज्ञात हो कि इसी दिशा में इस वर्ष 20 कृषक उत्पादक कंपनी और 600 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जो प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश में राज्य स्तरीय तकनीकी संस्था कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से संचालित होंगी। वर्चुअल बैठक के माध्यम से आयोजित चर्चा में कुलपति डॉ. पाटील ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में कोरिया एग्रोप्रोड्यूसर नामक कंपनी बनाई गई है, जो 22 कृषि आधारित उत्पादों का निर्माण, प्रसंस्करण और विपण कर रही है।

573 कृषक सदस्यों वाली इस कंपनी ने इस वर्ष 42 लाख रुपये का व्यवसाय किया है। इन केंद्रों से विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त स्नातकों को जोड़ा जाएगा। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देकर कृषि उत्पादक और निजी कंपनी तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से सेंटर होंगे तैयार

परियोजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर और कृषि विज्ञान केंद्र जगदलपुर में खाद्य प्रसंस्करण के लिए पौने तीन करोड़ रुपये की लागत वाले इन्क्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। जहां छोटे व्यवसायियों, उद्यमियों, कृषक संगठनों एवं स्व-सहायता समूहों को खाद्य प्रसंस्करण संबंधित आवश्यक अधोसंरचनाएं, मशीनरी सहित बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+