बिना रजिस्ट्रेशन के कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं युवा, दिल्ली सरकार जल्द करेगी ऐलान

नई दिल्ली, जून 21: केंद्र सरकार सोमवार से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ अब युवाओं को भी निशुल्क टीका उपलब्ध कराएगी। इसलिए उम्मीद है कि दिल्ली में युवाओं के लिए टीके की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ बगैर पंजीकरण के युवाओं का भी टीकाकरण हो सकेगे। इसके लिए दिल्ली में तैयारियां शुरू कर दी गई है। एक-दो दिनों में दिल्ली सरकार घोषणा कर सकती है। हालांकि, बताया जा रहा है कि कुछ जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा बगैर पंजीकरण के वाक-इन के आधार पर टीकाकरण की व्यवस्था की कर ली गई है।

Youth can take corona vaccine without registration, Delhi government will announce soon

गौरतलह है कि राजधानी दिल्ली में विभिन्न जगहों पर 690 जगहों पर करीब 1040 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसके तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोगों व 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। वैसे तो दिल्ली में अभी टीके के स्टॉक की कमी नहीं है लेकिन कोवैक्सीन की कमी बनी हुई है। इस वजह से पहली डोज लेने वालों को अभी कोवैक्सीन टीका नहीं मिल पा रहा है।

टीकाकरण अभियान से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि अब कोवैक्सीन की उपलब्धता भी बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार रविवार शाम को वाक इन के आधार पर 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की सूचना मिली है। इसके लिए योजना लागू किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की कुल आबादी करीब एक करोड़ 49 लाख है। जिसमें से अब तक करीब 33.21 फीसद लोगों को टीके की पहली डोज लग पाई है। वही 18 से 44 साल की उम्र के अब तक करीब 22.81 फीसद युवाओं को टीके की पहली डोज लग पाई है। लिहाजा अभी बड़ी आबादी का टीकाकरण होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+