800 करोड़ के बजट में योगी सरकार खरीदेगी चार करोड़ डोज, प्रदेशवासियों को नि:शुल्क लगेगा टीका

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 18 से 45 वर्ष तक की आयु के सभी प्रदेशवासियों को नि:शुल्क टीका लगा रही है। चार करोड़ डोज की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने का निर्देश पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था। टेंडर जारी हो चुका है और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने भी सहमति दे दी है। इस पर खर्च होने वाले 800 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार वहन करेगी।

Yogi govt will buy four crore dose of coronavirus vaccine

कोरोना महामारी से बचाव और इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बीते करीब एक माह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के दौरे पर हैं। वह सभी 18 मंडलों का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद अब संगठन की गतिविधियों में भी व्यस्तता चल रही है। इसके चलते करीब एक माह से ही ई-कैबिनेट बैठक भी नहीं हो सकी है। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कार्मिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने जैसा महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाना था। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण के ग्लोबल टेंडर सहित कुल सात प्रस्तावों को सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई।

दरअसल, 28 अप्रैल को चिकित्सा शिक्षा एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। उसमें निर्णय लिया गया था कि वैक्सीन के चार करोड़ डोज लेने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया जाए। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन द्वारा निविदा आमंत्रण सूचना जारी की जा चुकी है। साथ ही प्रस्ताव था कि दो रुपये प्रति डोज की अनुमानित दर के हिसाब से कुल खर्च 800 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाए, ताकि 18 से 45 वर्ष आयु तक के लोगों को निश्शुल्क टीका निर्बाध रूप से लगाया जा सके। टीकाकरण संबंधी इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+