डीआरडीओ में तैयार कोविड दवा टूडीजी मंगवाएगी योगी सरकार, केंद्र से करेगी मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन द्वारा तैयार एंटी कोविड दवा 2डीजी को मंगवाने के लिए अधिकारियों से केंद्र को मांग पत्र भेजने को कहा है। सोमवार को टीम-9 संग कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि नई दवा के लिए आवश्यक मांग पत्र केंद्र को तत्काल भेजकर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए।

Yogi govt to demand 2dg covid medicine prepared in drdo

गौरतलब है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई नई दवा 2डीजी को लॉन्च किया। इस दौरान 10 दवाओं की 10 हजार खेप अस्पतालों में प्रयोग के लिए जारी कर दिया गया। यह दवा फ़िलहाल केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी जाएगी। इसके बाद यह बाजारों में भी उपलब्ध रहेगी। 2डीजी को कोविड मरीजों के लिए रामबाण माना जा रहा है।

कहा गया है कि DRDO के वैज्ञानिकों की रिसर्च और कड़ी मेहनत के बाद भारत ने कोरोना के खिलाफ ये दवा तैयार की है, इससे लोगों को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। DRDO के अधिकारियों ने बताया कि ये दवा मरीजों की जल्द रिकवरी में मदद करती है और उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी काफी कम कर देती है। दवा निर्माता भविष्य में इसके उपयोग के लिए दवा के उत्पादन में तेजी लाने पर काम कर रहे हैं ।यह दवा डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट के साथ वैज्ञानिकों की एक टीम ने बनाई है।
ऐसे काम करती है दवा

मई से अक्टूबर के बीच हुए ट्रायल में दवा ने कोविड मरीजों पर काम किया और ये सुरक्षित भी रही। दवा के उपयोग से अस्पताल में भर्ती के दिन भी कम रहे और ऑक्सीजन सपोर्ट भी नहीं लेना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि ये दवा एक तरह का सूडो ग्लूकोज मोलेकल है, जो कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकता है। ये दवा दुनिया की उन चंद दवाओं में शुमार हो गई है, जो खास तौर पर कोविड को रोकने के लिए बनाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+