उच्च शिक्षा का सपना साकार करेगी यूपी सरकार, कोरोना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों का हो रहा सर्वे

लखनऊ, 16 अगस्त: कोरोनाकाल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की उच्च शिक्षा का सपना यूपी सरकार साकार करेगी। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। वाराणसी में भी यह सर्वे शुरू हो गया है। कोरोनाकाल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, देखरेख, पढ़ाई की मुकम्मल व्यवस्था करने के साथ ही अब सरकार 18 से 23 साल के छात्रों के उच्च शिक्षा ग्रहण करने के सपने को भी साकार करेगी।

yogi Government Will provide Higher Education to Children Who Lost Their Parents In Corona

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की ओर से जिला प्रशासन को आदेश जारी किया जा चुका है। वाराणसी के जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के ऐसे छात्र जिन्होंने कोरोनाकाल में एक मार्च 2020 के बाद माता-पिता दोनों या एक/अभिभावक को खोया है उन्हें 2500 रुपये प्रति माह की मदद दी जाएगी। इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

इसी श्रेणी में 18 से 23 साल के छात्रों को जो कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा नीट, जेईई जैसी राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को भी 23 वर्ष की आयु पूरी होने या स्नातक शिक्षा या डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+