सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, अभिभावकों को मिलेगी राहत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए योगी सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार के इस फैसले से अभिभावकों को राहत मिलेगी। योगी सरकार ने तय किया है बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और बैग मुफ्त में देने की जगह इसका पैसा अभिभावकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है।

बेसिक शिक्षा परिषद खुद देती रही यूनिफॉर्म, जूते-मोजे
दरअसल, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को समय पर यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और स्वेटर नहीं मिल पाते थे। सरकारी स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म समेत सभी चीजें बेसिक शिक्षा परिषद खुद देती रही है। इससे कई बार इनकी क्वालिटी को लेकर शिकायतें की जाती थीं।
अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे 1100 रुपए
ऐसे में योगी सरकार ने तय किया है कि अभिभावक खुद बच्चों के लिए ड्रेस खरीदेंगे। उनके अकाउंट में 1100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही स्कूल ड्रेस की खरीदारी में कमीशनबाजी पर भी लगाम लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications