हरियाणा योग आयोग का ऐलान- जींद के डीएवी स्कूल में स्थापित होगी योग खेल नर्सरी

जींद। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने बताया कि प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग इस वर्ष पांच शहरों में योग की नर्सरी स्थापित करेगा। जहां पर योग कोच उपस्थित रहेंगे तथा खिलाड़ियों को सारी सुविधा दी जाएंगी। अर्बन एस्टेट स्थित डीएवी स्कूल में भी योग खेल नर्सरी स्थापित की जाएगी।

 DAV School of Jind, Haryana Yoga Commission , Haryana, Yoga Commission ,Yoga , sports, Yoga Sports Nursery , Jind,Haryana government , हरियाणा योग आयोग, हरियाणा, योग आयोग, योग

जयदीप ने बताया कि हरियाणा योग आयोग की पहल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योग को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की घोषणा की है। हरियाणा योग खेल एसोसिएशन के चेयरमैन डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि प्रदेशभर में हुई योग प्रतियोगिताओं में चुने गये खिलाड़ियों को हरियाणा योग आयोग की ओर से पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों से नवंबर में होने वाले खेलो इंडिया कार्यक्रम में पूरी तैयारी के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

हरियाणा योग खेल एसोसिएशन के साथ मिलकर अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिनमें योग चैलेंज प्रतियोगिता, योग क्विज प्रतियोगिता, योग पोस्टर, कविता और गीत प्रतियोगिताएं शामिल रही। सभी वर्गों में विजयी होने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में डीएवी संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+