CM रूपाणी के गृहजिले में किसानों को 'न्यारी-2 सिंचाई योजना' से मुहैया कराया गया पानी

राजकोट। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गृहजिले राजकोट की न्यारी-2 सिंचाई योजना के पानी का लाभ अतिरिक्त 157 हेक्टेयर क्षेत्र को मुहैया कराया जाएगा। किसानों के हित में यह निर्णय खुद मुख्यमंत्री ने लिया। अब मुख्यमंत्री के इस निर्णय के परिणाम स्वरूप राजकोट जिले के मेटोड़ा, सरपदड़ और बोडीघोड़ी गांवों के न्यारी योजना के कमांड क्षेत्र से बाहर के जो किसान सिंचाई सुविधा से वंचित रह गए थे, उन्हें भी न्यारी-2 योजना के तहत 200 मिलियन क्यूबिक फीट (एमसीएफटी) पानी सिंचाई की सुविधा के लिए उपलब्ध होगा।

Water provides to farmers in CM Rupanis home district rajkot

इस क्षेत्र के किसानों की सिंचाई के पानी की बरसों पुरानी समस्या का मुख्यमंत्री विजय रूपाणी द्वारा निवारण करने से न्यारी-2 जलाशय में राजकोट महानगर पालिका के लिए आरक्षित रखा जाने वाला 200 एमसीएफटी पानी अब किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मुहैया कराने के मकसद से देने के लिए यह संवेदनशील निर्णय किया है। उल्लेखनीय है कि राजकोट जिले की पड़धरी तहसील के रंगपर के पास 1986 में न्यारी नदी पर निर्मित इस न्यारी-2 योजना की कुल संग्रहण क्षमता 432 मिलियन क्यूबिक फीट है।

Water provides to farmers in CM Rupanis home district rajkot

इस योजना के माध्यम से नहरों के मार्फत 1390 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का आयोजन किया गया है। हाल की स्थिति में न्यारी-2 सिंचाई योजना के कमांड क्षेत्र के मेटोड़ा, रंगपर, सरपदड़, बोडीघोड़ी, पाटी-रामपर तथा वणपरी सहित कुल 6 गांवों के 1095 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अब अतिरिक्त 157 हेक्टेयर क्षेत्र को न्यारी-2 सिंचाई योजना में से सिंचाई के लिए पानी देने के लिए जो संवेदनशील निर्णय किया है, उससे किसानों के खेत उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही राष्ट्रीय उत्पादन में बढ़ोतरी होने से किसानों की आय दोगुनी करने का उम्दा उद्देश्य पूरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+