हरियाणा में गांवों की चौपालें बनेंगी आधुनिक, मैचिंग ग्रांट बढ़वाएगी खट्टर सरकार
चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत विभाग गांवों की चौपालों को आधुनिक करने के लिए मैचिंग ग्रांट बढ़ाएगा। चौपालों के लिए मैचिंग ग्रांट देने की पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने अपने मुख्यमंत्री काल में शुरूआत की थी। अब मौजूदा राज्य सरकार चौपालों को आधुनिक बनाने के लिए मैचिंग ग्रांट बढ़ाएगी। यह वादा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया है। चौटाला ने कहा है कि, राज्य में कुछ बड़ी पंचायतें अपने फंड से आधुनिक सामुदायिक केंद्र बना रही हैं। सरकार पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, ताकि छोटी सरकार कही जाने वाली ग्राम पंचायत अपनी मर्जी के अनुसार गांव में विकास कार्य करवा सकें। मैचिंग ग्रांट में बढ़ोतरी कर सरकार कम्युनिटी सेंटर परंपरा को आगे बढ़ाने को प्रोत्साहन देगी।

उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि, पंचायत विभाग गांव की चौपालों को आधुनिक करने के लिए मैचिंग ग्रांट बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि, पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने अपने मुख्यमंत्री काल में हरियाणा में चौपालों के लिए मैचिंग ग्रांट देने की शुरूआत की थी।

बीपीएल की वार्षिक आय सीमा 1.80 लाख
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में कहा कि, बीपीएल की वार्षिक आय सीमा बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। सरकार पहले ही बीपीएल परिवार के लिए किसी भी सदस्य की वार्षिक आय सीमा दिसंबर 2019 में 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications