उत्तराखंड: जल जीवन मिशन का चलेगा दूसरा चरण, 800 करोड़ रुपए खर्च कर सरकार देगी घरों में नल कनेक्शन
देहरादून, जून1। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड को बड़ी राहत दी है। दरअसल, राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र ने उस मानक को शिथिल कर दिया है, जिसमें प्रति परिवार पेयजल कनेक्शन पर खर्च की अधिकतम सीमा 25 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब प्रति परिवार 25 हजार से अधिक की राशि खर्च की जा सकती है, लेकिन इसका वाजिब कारण बताना अनिवार्य होगा। इस बीच पेयजल मंत्री चुफाल ने सोमवार को विधानसभा में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को मिशन के कार्यों में तेजी लाने और पर्वतीय क्षेत्र के गांवों में जलापूर्ति के लिए पंपिंग पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
पेयजल मंत्री चुफाल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रथम चरण में 45 फीसद घरों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। द्वितीय चरण में इस वर्ष हर घर को नल से जोड़ने की मुहिम के तहत करीब आठ सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस सिलसिले में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications