उत्तराखंड सरकार का अस्पतालों को आदेश, 24 घंटे पहले दें ऑक्सीजन मांग की सूचना

देहरादून, मई 06: उत्तराखंड के रूड़की शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से एक महिला समेत पांच कोविड मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को अस्पतालों को ऑक्सीजन मांग की सूचना 24 घंटे पहले प्रशासन को देने को कहा ताकि समय से आपूर्ति की जा सके। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बड़े अस्पतालों को कहा गया है कि वे अपनी ऑक्सीजन संबंधित मांग की सूचना 24 घंटे पहले प्रशासन को दे दें ताकि समय से उसकी आपूर्ति की जा सके।

Uttarakhand government orders hospitals to give oxygen demand information 24 hours in advance

बता दें कि हरिद्वार जिले के रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में सोमवार और मंगलवार की रात को कथित तौर पर ऑक्सीजन समाप्त हो गयी। करीब आधा घंटे बाद ही उसे सुचारू किया जा सका, लेकिन इस बीच पांच मरीजों की मौत हो गयी जिनमें से एक वेंटीलेटर सपोर्ट पर था।

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मामला संज्ञान में आने पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। नेगी ने बताया कि जिलाधिकारियों को अस्पतालों में प्रयोग की जा रही ऑक्सीजन का ऑडिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+