तीरथ सिंह रावत का ऐलान, कोरोना की तीसरी लहर के लिए मुख्यमंत्री आवास होगा इलाज के लिए तैयार
देहरादून, जून 25। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए तमाम राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी कहा है कि कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास को इसके इलाज के लिए तैयार करने जा रहे हैं। इसके अलावा हर जिले में डीएम और सीएमओ को कहा गया है कि दो से तीन होटलों को कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रखें।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के बारे में किसी को पता नहीं था कि इतनी तेजी से लोग संक्रमित होंगे, इसके बावजूद हमने व्यवस्थाएं कीं। उस दौरान वह सभी 13 जिलों में गए और पीड़ितों के दर्द को समझा, जब लोग अपने ही लोगों के पास जाने से डर रहे थे।
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने भी मृतकों का दाह संस्कार कराया। उन्होंने कहा कि अब तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।












Click it and Unblock the Notifications