उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में ज्योदिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात
नई दिल्ली, जुलाई 12। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पद संभालने के बाद रविवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में उन्होंने पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। धामी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और आरके सिंह से भी मुलाकात की और पहाड़ी राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष से भी मुलाकात की।
इस मुलाकात की जानकारी पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्वीट में भी दी। सीएम धामी ने लिखा, ''भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष जी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।'' उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और आर. के. सिंह से भी रविवार को भेंट की।
पीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राजधानी दिल्ली पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों के अलावा कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर और चारधाम यात्रा पर चर्चा की. मुलाकात के बाद धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
पीएम से मुलाकात के बाद भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद धामी ने ट्वीट किया, ''हम सभी के प्रेरणास्रोत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज दिल्ली में मिलकर उनका स्नेह-रूपी आशीर्वाद प्राप्त किया. राज्य के विकास, कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर, चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के विषय पर चर्चा एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया.''












Click it and Unblock the Notifications