योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, MBBS छात्रों की लगेगी कोविड में ड्यूटी

योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, MBBS छात्रों की लगेगी कोविड में ड्यूटी

लखनऊ, अप्रैल 14: कोरोना वायरस संक्रमण उत्तर प्रदेश में बेकाबू हो चला है तो वहीं, संक्रमण के कारण प्रदेश के कई जिलों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। तो वहीं, बढ़ते संक्रमण और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने एमबीबीएस छात्रों को कोविड ड्यूटी पर लगाने का फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक अब एमबीबीएस के चौथे और पांचवें वर्ष के छात्रों को भी कोविड ड्यूटी करना होगी।

uttar pradesh news: yogi government decided to use mbbs students for covid19 duty

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही कोविड के इलाज के लिए साधनों को बेहतर बनाने के लिए निजी अस्पतालों व प्रयोगशालाओं को अधिग्रहीत करने का फ़ैसला भी लिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण की वजह से एमबीबीएस छात्रों की परीक्षा निरस्त हुई है। लिहाजा उनकी ड्यूटी अस्पतालों में लगायी जाए ताकि, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से कुछ हद तक निपटा जा सके।

दरअसल, राजधानी लखनऊ में केजीएमयू समेत कई सरकारी कॉलेज में कई डॉक्टर व चिकित्सा अधिकारी कोरोना संक्रमित हैं। इस बीच यह भी शिकायत आ रही है कि अस्पतालों में डॉक्टर की कमी हो रही है। उधर, कोरोना नियंत्रण को लेकर लगातार फेउसले ले रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेमडिसीवेर दवा की कमी को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे गुजरात से 25 हजार इंजेक्शन्स की खेप तुरंत मंगवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+