यूपी में 15 सितंबर से शुरू होगा सड़कों की मरम्मत और सुधार अभियान, चौड़े होंगे राजमार्ग

लखनऊ, मई 28: उत्तर प्रदेश के ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सभी अनजुड़ी बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर एस्टीमेट स्वीकृत कराने को कहा है। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और सुधार के लिए 15 सितंबर से व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सात मीटर से कम चौड़े राजमार्गों को चौड़ा कर उनके किनारों पर पौधारोपण करने का काम 15 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रमुख जिला मार्गों को राजमार्ग घोषित किया गया है, उसी प्रकार ग्रामीण मार्ग से अन्य जिला मार्ग में श्रेणी प्रवर्तन कराया जाए। इसी के अनुसार मार्गों की मरम्मत और निर्माण की व्यवस्था की जाए।

up deputy cm kp maurya instructed for repair and improvement of roads from 15 September

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 50 करोड़ रुपए से अधिक लागत के सरकारी भवनों के निर्माण के लिए गठित भवन सेल में हर मंडल में एक समर्पित खंड का सृजन करते हुए अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता और प्रमुख अभियंता भवन के पद सृजित कराने का निर्देश दिया। निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के अंदर पूरा करने की हिदायत देते हुए उन्होंने चेताया कि ऐसा न होने पर अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

नियुक्ति व भुगतान 15 दिन में करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्मिकों के आश्रितों को नियुक्ति और देयों के भुगतान की कार्यवाही 15 दिन के अंदर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+