रायपुर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बेस्ट मेगा फूड पार्क का वर्चुअल शुभारंभ किया
रायपुर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क (रायपुर) का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली मौजूद थे। इस पार्क से छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लोगों को भी फायदा होगा। इससे 5 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और लगभग 25 हजार किसानों को लाभ होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि तोमर ने कहा कि राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने में जुटी हुई है। सरकार की पूरी कोशिश है कि किसानों के जीवन स्तर में बदलाव आए व जीडीपी में कृषि का योगदान और बढ़े। इस दिशा में भारत सरकार राज्यों के साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर पूरी ताकत के साथ खड़ी है।
'कृषि का क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में बैकबोन की तरह'
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कृषि व किसानों को समृद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कई योजनाओं का सृजन किया है, जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। कृषि का क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में बैकबोन की तरह है, यह क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है। कृषि की अर्थव्यवस्था प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हिंदुस्तान की बहुत बड़ी ताकत रही है, जिसे और मजबूती देने के लिए राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं. किसानों की फसल बेहतर हो, उत्पादकता बढ़े, प्रोसेसिंग व भंडारण सहित अन्य सभी सुविधाएं और अपनी उपज के वाजिब दाम उन्हें मिल सकें, इस दृष्टि से एक अभियान के रूप में काम करना निश्चित रूप से आवश्यक था और अब यह फलीभूत हो रहा है।
41 मेगा फूड पार्क में से 23 वां रायपुर में शुरू
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र के कायाकल्प के लिए रणनीतियां बनाई हैं और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के विकास को भी प्रेरित करने के लिए अनेक पहल की हैं। सरकार ने फार्म गेट से प्रोसेसिंग सेंटर तक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित करने के लिए मेगा फूड पार्क योजना लागू की है। राज्यों में 41 मेगा फूड पार्क स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 22 मेगा फूड पार्क चालू हो चुके हैं और आज रायपुर में 23वें पार्क का शुभारंभ हुआ है। तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का 'चावल का कटोरा' कहा जाता है। यहां के किसान अब बागवानी की तरफ भी रुख कर रहे हैं।
PMFME स्कीम पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे
उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि कृषि क्षेत्र तेजी से बढ़े हैं व किसानों की आय दोगुना करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रवर्तित 'आत्मनिर्भर भारत' पहल में एक बड़ा योगदान बने। आत्मनिर्भर भारत अभियान के हिस्से के रूप में, मंत्रालय ने मौजूदा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के उन्नयन के लिए वित्तीय, तकनीकी व व्यावसायिक सहायता प्रदान करने हेतु 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन' (पीएमएफएमई) योजना शुरू की है। इस स्कीम पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। छत्तीसगढ़ के लोगों को इसका ज्यादा लाभ मिल सकता है क्योंकि यहां जागरूकता बढ़ी है, स्वयं सहायता समूहों का काम अच्छा चल है। ये समूह देश के नवनिर्माण में योगदान दें, योजना का लाभ लेने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
'हर एक विकासखंड में फूड पार्क स्थापना का लक्ष्य'
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हरेक विकासखंड में कम से कम एक फूड पार्क की स्थापना का राज्य सरकार का लक्ष्य है। राज्य सरकार द्वारा वनोपज को संग्रहित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। कृषि उपज के संबंध में निजी क्षेत्र ने भी संभावनाओं को परखा है, जिन्हें सभी सुविधाएं सरकार देगी।
'रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे'
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मेगा फूड पार्क में विकसित अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा व प्रसंस्करण सुविधाओं से न केवल कृषि उत्पादों की बर्बादी कम होगी, बल्कि मूल्यवर्धन भी सुनिश्चित होगा। इससे किसानों, स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म उद्यमियों को प्लग एंड ऑपरेट आधार पर प्रसंस्करण कार्य करने व पार्क के जलग्रहण क्षेत्र में रोजगार के काफी अवसर पैदा करने का लाभ भी मिलेगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications