हरियाणा: ढाणियों में रह रहे किसानों को सिंगल फेस की बिजली सप्लाई देने के लिए लगेंगे ट्रांसफार्मर
चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने ऐलान किया कि, प्रदेश में पैट ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे ताकि ढाणियों में रह रहे किसानों को सिंगल फेस की सप्लाई दी जा सके। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार द्वारा जल्द ही बिजली के संबंध में अनेक सुधार कार्य किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध तौर पर बिजली मुहैया हो सके।

सोलर ऊर्जा वाले सिस्टम लगाए जा रहे
वहीं, हरियाणा ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि बिजली बचत करने के लिए प्रदेश में सोलर ऊर्जा आधारित करीब इन 5 हजार ट्यूबवेल लगवाए गए हैं। इसके अलावा लोगों को उच्च क्षमता वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। दास बोले- ''राज्य सरकार ने लोगों को ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने के लिए एक ऊर्जा संरक्षण वैन चलाने का फैसला किया है। जो पूरे हरियाणा में घूम कर लोगों को बिजली बचत तरीके से के बारे में जागरूक करेगी।'

अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास आगे बोले कि, अक्षय ऊर्जा का दायरा बहुत बड़ा है। यदि इस को अपनाया जाए तो लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही सरकार को राजस्व की भी बचत होगी। सरकार ने नए बनने वाले 500 गज के भवनों पर सोलर लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा लोगों को ऊर्जा की बचत करने वाले उपकरण लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications