तीरथ सरकार ने रिजर्व में रखी 90 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, नहीं होगी किल्लत
देहरादून। उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। रोजाना की जरूरत के अलावा प्रदेश सरकार ने 90 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रिजर्व कर ली है। बृहस्पतिवार को 80 मीट्रिक टन और ऑक्सीजन केंद्र से आने वाली है।

बुधवार को सचिवालय के मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता कर परिवहन सचिव एवं ऑक्सीजन आपूर्ति के नोडल अफसर रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति पर सबसे पहले मैपिंग की गई। यह तय किया गया कि कहां उत्पादन हो रहा है और किस जिले को कहां से आपूर्ति की जा सकती है।
बताया कि तीन बड़े प्लांटों के जरिये 96 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति केंद्र सरकार की तरफ से आवंटन हुआ है। इसके अलावा छह छोटी यूनिटों में लगभग 70 मीट्रिक टन उत्पादन हो रहा है। इनसे 7700 जम्बो ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकते हैं।
सभी 13 जिलों को अलग-अलग स्थानों पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए फिलिंग प्वाइंट आवंटित कर दिए गए हैं। जिसके जरिये रोजाना 167 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन और आपूर्ति राज्य में हो रही है। इसके अलावा केंद्र के मार्फत दूसरे राज्यों से 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित हुई है। अभी तक बाहर से तीन बार में कुल 260 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई है।
सचिव सिन्हा ने बताया कि गढ़वाल मंडल में 50 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन को रिजर्व में रखा गया है जबकि कुमाऊं मंडल में 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को रिजर्व कोटे में रखा गया है। इसके अलावा 11 अस्पतालों के अंदर छोटे ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं।
साथ ही 11 नए स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट का काम चल रहा है जबकि 11 की स्वीकृति मिल चुकी है। 15 नए स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसके अलावा बड़े अस्पतालों में स्टोरेज बढ़ाने के लिए नए ऑक्सीजन टैंक की योजना भी बनाई जा रही है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications