दिल्ली में विकास कार्यों के चलते खनन-आपूर्तिकर्ताओं को हरियाणा सरकार ने दी बड़ी राहत, जानिए यहां

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों के चलते खनन से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने ऐसे आपूर्तिकर्ताओं, जिनके पास वैध वर्क ऑर्डर है, को हरियाणा में मिनरल लाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इस आदेश के बारे में हरियाणा के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा जानकारी दी गई।

The Haryana government has given relief to the mineral suppliers

सरकार का एक और निर्णय
जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने यह जानकारी भी दी कि, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक विस्तार के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए वर्ष 2021-2022 बजट में उल्लेखनीय वृद्धि अपेक्षित है। विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में किए जाने वाले नई परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट (खाका) तैयार किया गया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई वर्ष 2021-2022 के कार्यक्रम कार्यान्वयन योजना (पीआईपी) के सम्बन्ध में हुई बैठक में मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह ने बताया कि, एनएचएम के लिए बजट वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए 944.63 करोड़ रुपये था और यह काफी हद तक बढ़ने की संभावना है, क्योंकि किफायती दरों पर प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में एनएचएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+