छात्रों के ही नहीं, राष्ट्र के भी निर्माता होते हैं शिक्षक- पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है, शिक्षा का प्रमुख आधार शिक्षक ही होता है।

देहरादून, 6 सितंबर: 'समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है। शिक्षा का प्रमुख आधार शिक्षक ही होता है। शिक्षक न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व, बल्कि राष्ट्र का निर्माता भी होता है।' यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर विश्वविद्यालय, यूकोष्ट और दिव्य हिमगिरी संस्था के 'टीचर ऑफ द ईयर-2021' सम्मान कार्यक्रम में कही।

pushkar singh dhami

उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़ने वाले शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। भारत से ही विश्वभर में शिक्षा के प्रसार की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 10 साल में उत्तराखंड को अनेक क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने और उनके समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान पर आधारित पत्रिका ' विज्ञान संप्रेषण' और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की विवरणिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, कुंवरराज अस्थाना समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षक मौजूद थे।

प्रो अजीत कर्नाटक को कुलपति ऑफ द ईयर सम्मान
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक को मुख्यमंत्री ने कुलपति ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया। पंतनगर विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में कैरियर की शुरूआत करने वाले प्रो. कर्नाटक पंतनगर विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य कार्मिक अधिकारी, निदेशक अनुश्रवण, वानिकी विश्वविद्यालय के साथ ही दून विवि के कुलपति भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+